Saiyaara Barbaad Song: ‘सैयारा’ का नया गाना ‘बर्बाद’ जल्द मचाएगा धमाल, इस दिन होगा रिलीज

Table of Content

Saiyaara Barbaad Song: यश राज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘सैयारा’ अपने टाइटल गाने की सफलता के बाद अब एक और धमाकेदार गाने के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। इस नए गाने का नाम है ‘बर्बाद’ है। यह जल्द ही रिलीज होने वाला है। यश राज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए इसकी घोषणा की है। इस एलान ने बाद फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस गाने के रिलीज से पहले ही यह चर्चा का विषय बन गया है।

Saiyaara Teaser: अहान पांडे की ‘सैयारा’ के टीजर ने बहन को रुलाया, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो

‘बर्बाद’ गाने का हुआ एलान

यश राज फिल्म्स ने गाने के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, “एक ऐसी प्रेम कहानी जो आपको पूरा करती है, वही आपको बर्बाद भी कर सकती है… दूसरा गाना कल रिलीज हो रहा है… उम्मीद है आपको पसंद आएगा… Saiyaara18 जुलाई को सिनेमाघरों में।” इस पोस्ट में फिल्म के मुख्य कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा के साथ-साथ निर्देशक मोहित सूरी, निर्माता अक्षय विडानी, गायक जुबिन नौटियाल समेत कई लोगों को भी टैग किया गया। इस घोषणा ने फैंस को गाने के लिए और उत्साहित कर दिया है।

‘सैयारा’ में क्या है खास

Saiyaara एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह प्यार, जुनून और दिल टूटने की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेगी। टाइटल गाना ‘सैयारा’ पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। अब ‘बर्बाद’ गाना इस कहानी में एक नया रंग जोड़ने वाला है। यह पहला मौका है जब यश राज फिल्म्स और निर्देशक मोहित सूरी एक साथ किसी फिल्म पर काम कर रहे हैं।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...