Saiyaara Teaser: अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है। हालांकि, इस टीजर ने सबसे ज्यादा जिसे भावुक किया, वह हैं अहान की बहन अलाना पांडे। अलाना का एक इमोशनल रिएक्शन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Saiyaara Teaser: ‘सय्यारा’ का टीजर रिलीज, जलवा दिखाने को तैयार अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी
छलक पड़े बहन के आंसू
इसमें वह अपने भाई के डेब्यू टीजर को देखकर आंसुओं में डूबी नजर आ रही हैं। अलाना पांडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह Saiyaara का टीजर देखते हुए भावुक हो गईं। वीडियो में उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे हैं। यह उनके भाई के लिए गर्व और खुशी को दिखा रहे हैं। वीडियो के साथ अलाना ने लिखा, “अपने छोटे भाई की फिल्म का टीजर पहली बार देखना बहुत भावुक कर देने वाला था। हमने इस पल का लंबे समय से इंतजार किया था! ” यह वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग अलाना के इस प्यार और सपोर्ट की तारीफ कर रहे हैं।
लोग कर रहे टीजर की तारीफ
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी Saiyaara का टीजर 1 मिनट 15 सेकंड का है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर रोमांस, ड्रामा और इमोशंस का शानदार मेल है। अहान और अनीत की ताजगी भरी जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है। साथ ही, खूबसूरत विजुअल्स इसे और आकर्षक बना रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर इस टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
