The Traitors Trailer: ‘बिग बॉस’ को टक्कर देने आ गया नया शो द ‘ट्रेटर्स’, रोमांचक ट्रेलर रिलीज

Table of Content

The Traitors: मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह एक रोमांचक रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के होस्ट के रूप में नजर आएंगे। इस शो में 20 सितारों को एक सस्पेंस, ड्रामा और धोखे से भरे खेल को खेलते हुए लोग देख सकेंगे। राजस्थान के शानदार सूर्यगढ़ पैलेस में शूट हुआ यह शो दर्शकों को रोमांच और ट्विस्ट से भरपूर अनुभव देने के मकसद से तैयार किया गया है। आइए जानते हैं इस शो की खासियतें…

‘द ट्रेटर्स’ का रोमांच

The Traitors एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें 20 सितारे एक बड़े नकद पुरस्कार के लिए कई रोमांचक चुनौतियों में हिस्सा लेंगे। हालांकि, इसमें एक बड़ा ट्विस्ट भी है। करण जौहर कुछ सितारों को गुप्त रूप से ‘ट्रेटर’ (धोखेबाज) चुनेंगे, जिनका काम बाकी प्रतियोगियों को चुपके से ‘एलिमिनेट’ करना होगा। बाकी प्रतियोगियों को अपनी सूझबूझ से इन धोखेबाजों का पता लगाना होगा। ट्रेलर में सस्पेंस, दिमागी खेल, इमोशनल पल और अप्रत्याशित धोखे की झलक दिखाई गई है। इस शो में प्रतियोगी एक-दूसरे पर भरोसा नहीं कर सकते और उन्हें चतुराई से गठजोड़ बनाकर खेलना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सितारों से सजा शो

The Traitors शो में करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, रफ्तार, जैस्मिन भसीन, जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद, अंशुला कपूर, महीप कपूर जैसे कई मशहूर चेहरे नजर आएंगे। इन सितारों की मौजूदगी और उनके बीच होने वाला ड्रामा शो को और भी मजेदार बनाएगा। ट्रेलर में सितारों की चमक और उनके बीच की तकरार की झलक ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

Dhadak 2: ‘धड़क 2’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी इस दिन पर्दे पर आएगी नजर

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...