Maa Trailer: काजोल की ‘मां’ ने मचाया धमाल, 24 घंटे में ट्रेलर ने बटोरे छप्परफाड़ व्यूज

Table of Content

Maa Trailer: काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दिखाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसने दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। ट्रेलर को देखकर फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। इस बीच, फिल्म के ट्रेलर ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है।

Maa Trailer: ‘मां’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका, रितेश देशमुख ने तारीफ कर कहा, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी!

24 घंटे में बटोर डाले छप्परफाड़ व्यूज

जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर खुलासा किया कि ‘मां’ के ट्रेलर ने रिलीज के 24 घंटों में ही सभी प्लेटफॉर्मों को मिलाकर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। Maa का ट्रेलर दर्शकों को भावनाओं और ड्रामे का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। काजोल की दमदार एक्टिंग, इमोशनल सीन और कहानी की गहराई ने ट्रेलर को खास बना दिया है। फैंस ने इसे दिल छू लेने वाला ट्रेलर करारा दिया है।

Maa Trailer: ‘मां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, कमजोर दिल वाले कृपया न ही देखें

जियो स्टूडियोज ने दी जानकारी

Maa के ट्रेलर में काजोल एक ऐसी मां के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपने प्यार और हिम्मत से हर मुश्किल को पार करती है। जियो स्टूडियोज ने अपने एक्स पेज पर लिखा, “जब तक आपका प्यार मां के साथ है, तब तक कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकताय़ ट्रेलर ने 24 घंटों में सभी प्लेटफॉर्म्स पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरकर दिल जीत लिया है।”

Maa: काजोल की फिल्म ‘मां’ का नया पोस्टर रिलीज, ट्रेलर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

काजोल हमेशा से अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं। चाहे ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हो’ या ‘फना’। उन्होंने हर बार दर्शकों को प्रभावित किया है। ‘मां’ में उनका किरदार एक मां का है, जो अपनी बेटी के लिए हर चुनौती से लड़ती है। ‘मां’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...