Maa: काजोल की फिल्म ‘मां’ का नया पोस्टर रिलीज, ट्रेलर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

Table of Content

Maa: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आगामी फिल्म ‘मां’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 29 मई, 2025 को रिलीज होने वाला है। हालांकि, इसके पहले ही इसका जोर-शोर से प्रचार शुरू हो चुका है। फिल्म के निर्माताओं ने एक के बाद एक शानदार पोस्टर जारी कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में बुधवार यानी 28 मई को ‘मां’ का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

अजय-काजोल ने साझा किया नया पोस्टर

इस नए पोस्टर में काजोल काली मां की प्रतिमा के सामने नजर आ रही हैं। उनका भावपूर्ण अंदाज दर्शकों को कहानी की गहराई का अहसास करा रहा है। Maa के पोस्टर को काजोल और उनके पति, अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा किया। दोनों ने पोस्टर के साथ एक दमदार कैप्शन लिखा, “जब एक मां टूटती है… तो एक देवी का जन्म होता है। ‘मां’ का ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है।” इस कैप्शन ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Yug Devgan: इस फिल्म से धमाल मचाएंगे अजय देवगन के लाडले, पिता भी देंगे बेटे का पूरा साथ

फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार

Maa के पोस्टर और इसके प्रचार ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस काजोल की इस नई फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि उनका किरदार एक मां की ताकत और भावनाओं को बयां करता हुआ प्रतीत हो रहा है। ट्रेलर रिलीज से पहले जारी किए गए पोस्टरों ने फिल्म की थीम को रहस्यमयी और भावनात्मक बनाए रखा है, जिससे दर्शकों में इसे देखने की बेसब्री बढ़ गई है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...