Nana Patekar: नाना पाटेकर ने ठुकराई ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर की फिल्म, 20 करोड़ की पेशकश भी नहीं आई काम

Table of Content

Nana Patekar: तेलुगु सिनेमा के ऐसे डायरेक्टर जिनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती है, जिनके नाम से ही दर्शक सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आते हैं, उस डायरेक्टर को कोई कैसे मना कर सकता है? हालांकि, यह कारनामा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने कर दिखाया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एसएस राजामौली की। उनकी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी29’ को लेकर नाना ने एक बड़ा ऑफर ठुकरा दिया है।

Housefull 5 Trailer: ‘हाउसफुल 5’ का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज

मोटी रकम के बावजूद नहीं माने नाना पाटेकर

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार Nana Patekar को ‘एसएसएमबी29’ में सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का किरदार निभाने के लिए चुना गया था। पिछले साल राजामौली खुद नाना से मिलने उनके पुणे स्थित फार्महाउस गए और स्क्रिप्ट सुनाई। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, लेकिन नाना को यह किरदार खास नहीं लगा। हैरानी की बात यह है कि इस रोल के लिए उन्हें 15 दिन की शूटिंग के लिए 20 करोड़ रुपये की मोटी रकम ऑफर की गई थी। फिर भी उन्होंने इसे विनम्रता से ठुकरा दिया। हालांकि, Nana Patekar ने भविष्य में राजामौली के साथ किसी और प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा जरूर जताई।

क्या है ‘एसएसएमबी29’ में खास?

‘एसएसएमबी29’ एक भव्य एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। माना जा रहा है कि इसका कथानक भगवान हनुमान और हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘इंडियाना जोन्स’ से प्रभावित है। पहले खबर थी कि यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी, लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि यह साढ़े तीन घंटे की एक ही फिल्म होगी।

बड़े बजट में तैयार हो रही फिल्म

फिल्म की कहानी काशी शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। हैदराबाद में इसके लिए विशाल सेट बनाए जा रहे हैं, जबकि ओडिशा में भी शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है। फिल्म के लिए भव्य सेट और हाई-टेक विजुअल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका बजट करीब 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसका म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावनी दे रहे हैं। वह ‘आरआरआर’ का शानदार म्यूजिक दे चुके हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...