Mirai Teaser: ‘मिराय’ का दमदार टीजर रिलीज, तेजा सज्जा ने फैंस को दी खास सौगात

Table of Content

Mirai Teaser:  तेलुगु सिनेमा के उभरते सितारे तेजा सज्जा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिराय’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। फैंस को इस फिल्म की पहली झलक का इंतजार लंबे समय से था। अब यह टीजर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है। तेजा सज्जा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस टीजर को साझा किया है। इसे देखने के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।

तेजा सज्जा ने साझा किया टीजर

Mirai के टीजर में तेजा सज्जा का दमदार अवतार और फिल्म की भव्यता साफ नजर आ रही है। एक्शन, ड्रामा और रहस्य से भरे इस टीजर ने दर्शकों को ‘मिराय’ की कहानी के लिए और उत्सुक कर दिया है। तेजा ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “नौ किताबें…100 सवाल…और एक छड़ी…बड़ा रोमांच।”

फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस टीजर को देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह फिल्म भी हनु-मान की तरह ही ब्लॉकबस्टर होगी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “विजुअल्स कमाल के हैं।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस टीजर को देखकर अपने-अपने अंदाज में भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...