NTR: एनटीआर जयंती पर भावुक हुए जूनियर एनटीआर, दादा को यादकर सोशल मीडिया पर कही ये बात

Table of Content

NTR: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व मुख्यमंत्री नंदमूरी तारक रामाराव (एनटीआर) की जयंती पर उनके पोते सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने उन्हें भावुक अंदाज में याद किया। जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने दादा की तस्वीर साझा किया, जिसमें एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा था।

जूनियर एनटीआर हुए भावुक

फोटो में तेलुगु में लिखा था, “आपके चरणों को छूए बिना तेलुगु धरती सहम सी गई है। आपका चेहरा देखे बिना तेलुगु दिल बेचैन हो रहा है। अपने बड़े दिल से इस धरती और इस दिल को एक बार फिर छू लें तात्ता (दादा)। मैं हमेशा आपके प्यार का गुलाम रहूंगा।”

NTRNeel: जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर नहीं दिखेगी ‘एनटीआरनील’ की झलक, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया ये फैसला?

फैंस कर रहे तारीफ

इस भावुक पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया। NTR की विरासत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर ने अपने दादा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की है। साथ ही, तेलुगु सिनेमा और समाज के लिए उनके योगदान को भी पोस्ट के जरिए बताया है। फैंस ने इस पोस्ट पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दीं और एनटीआर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

Dadasaheb Phalke Biopic: दादासाहेब फाल्के पर दो बायोपिक, आमिर खान या एनटीआर जूनियर, कौन जीतेगा दर्शकों का दिल?

हिंदी सिनेमा में करने जा रहे डेब्यू

वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर NTR जल्द ही बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर ‘वॉर 2’ का टीजर रिलीज किया गया, जिसमें उनकी दमदार मौजूदगी ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया था। टीजर में उनकी झलक देखकर दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

War 2: क्या ‘वॉर 2’ रिलीज से पहले ही कमा लेगी 85-120 करोड़? फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...