Dadasaheb Phalke Biopic: दादासाहेब फाल्के पर दो बायोपिक, आमिर खान या एनटीआर जूनियर, कौन जीतेगा दर्शकों का दिल?

Table of Content

Dadasaheb Phalke Biopic: भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दो अलग-अलग बायोपिक के जरिए जीवंत होने वाली है। एक तरफ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और निर्देशक एसएस राजामौली भी दादासाहेब फाल्के की कहानी को पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। सवाल यह है कि क्या दोनों फिल्में दर्शकों तक पहुंचेंगी या सिर्फ एक ही सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी? और सबसे बड़ा सवा यह भी है कि ‘भारतीय सिनेमा के जनक’ का किरदार कौन बेहतर निभाएगा?

Aamir Khan-Rajkumar Hirani: आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी फिर साथ, इस बायोपिक को लाएंगे पर्दे पर

आमिर-हिरानी की जोड़ी का चलेगा जादू?

आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। अब यह जोड़ी दादासाहेब फाल्के की बायोपिक के साथ फिर से कमाल करने को तैयार है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। चार साल की मेहनत के बाद स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। आमिर अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज के बाद इस प्रोजेक्ट में जुट जाएंगे। यह फिल्म स्वतंत्रता संग्राम के दौर में सेट होगी और फाल्के के उस संघर्ष को दिखाएगी, जिसने भारतीय सिनेमा को जन्म दिया।

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी हैं रीमेक

एनटीआर-राजामौली भी बायोपिक की तैयारी में

दूसरी ओर, साउथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली और सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी दादासाहेब फाल्के की बायोपिक पर काम करने जा रहे हैं, जिसका टेंटेटिव टाइटल है ‘मेड इन इंडिया’ बताया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में वरुण गुप्ता और एसएस कार्तिकेय भी शामिल हैं। इस फिल्म की समयसीमा 2026 बताई जा रही है। राजामौली को ‘बाहुबली’ और आरआरआर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। एनटीआर की दमदार एक्टिंग और राजामौली का विजन इस फिल्म को एक अलग मुकाम दे सकता है।

कौन मारेगा बाजी?

दादासाहेब फाल्के ने 1913 में राजा हरिश्चंद्र बनाकर भारतीय सिनेमा की नींव रखी थी। उनकी कहानी को दो दिग्गज निर्देशक अपने अंदाज में पेश करने की कोशिश में हैं। आमिर खान अपनी गहरी एक्टिंग और किरदार में जान डालने की कला के लिए जाने जाते हैं। वहीं, जूनियर एनटीआर की जोशीली अदाकारी और साउथ सिनेमा की भव्यता दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों में बाजी कौन मारता है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...