Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी हैं रीमेक

Table of Content

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (2025) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह स्पैनिश फिल्म ‘चैंपियंस’ से प्रेरित है। ट्रेलर में इमोशन से लेकर ड्रामा तक देखने को मिला है। इस फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आइए जानते हैं कि आमिर ने अब तक ऐसी कौन-कौन सी फिल्मों में काम किया जो असल में रीमेक थीं।

दिल है कि मानता नहीं

हॉलीवुड की क्लासिक ‘इट हैप्पैंड वन नाइट’ का रीमेक यह रोमांटिक ड्रामा आमिर खान और पूजा भट्ट की जोड़ी की वजह से याद की जाती है। फिल्म में एक अमीर लड़की और एक पत्रकार की प्रेम कहानी को भारतीय परिवेश में ढालकर प्रस्तुत किया गया था।

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर?

जो जीता वही सिकंदर

हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रेकिंग अवे’ (1979) से प्रेरित यह स्पोर्ट्स ड्रामा आमिर खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इसमें उन्होंने एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका निभाई जो साइकिल रेस के जरिए अपनी जिंदगी में बदलाव लाता है। शानदार संगीत, और कहानी के दम पर यह फिल्म सुपरहिट रही और बॉलीवुड की क्लासिक बन गई।

अकेले हम अकेले तुम

‘अकेले हम अकेले तुम’ ‘क्रैमर वर्सेज क्रैमर’ का रीमेक थी। इस फिल्म में आमिर खान और मनीषा कोइराला नजर आए थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन औसत रहा था।

बाजी

‘बाजी’ साल 1995 में आई थी। यह एक्शन फिल्म ‘डाई हार्ड’ (1988) का रीमेक थी। इसमें आमिर खान ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई। कमजोर स्क्रिप्ट और खराब निर्देशन के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।

आतंक ही आतंक

यह हॉलीवुड की आइकॉनिक ‘द गॉडफादर’ की रीमेक फिल्म थी। हालांकि, कमजोर स्क्रिप्ट के कारण यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर सकी। बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप रही। यह आमिर के करियर की सबसे कमजोर फिल्मों में गिनी जाती है।

मन

आमिर की फिल्म ‘मन’ ‘एन अफेयर टू रिमेमबर’ और ‘स्लीपलेस इन सिएटल’ से प्रेरित थी। फिल्म में मनीषा कोइराला भी थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत प्रदर्शन ही कर सकी थी।

गुलाम

यह फिल्म हॉलीवुड की ‘ऑन द वॉटर फ्रंट’ से प्रेरित मानी जाती है। इसमें आमिर खान ने एक टपोरी की भूमिका निभाई थी जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में आमिर का किरदार और उनके द्वारा गाया गाना ‘आती क्या खंडाला’ बेहद लोकप्रिय हुआ। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही और आमिर के दमदार अभिनय को खूब सराहा गया।

गजनी

‘गजनी’ हॉलीवुड फिल्म ‘मेमेंटो’ का रीमेक थी। यह एक्शन थ्रिलर आमिर खान के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक है। इसमें उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई जो थोड़ समय तक ही बातों को याद रख पाता है। यह बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ क्लब फिल्म बनी थी।

लाल सिंह चड्ढा

‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की ‘फॉरेस गंप’ का रीमेक थी। फिल्म को बनाने में आमिर खान ने कड़ी मेहनत की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...