Raid 2 Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस हिलने का नाम नहीं ले रही ‘रेड 2’, दूसरे मंगलवार को कमाए इतने करोड़

Table of Content

Raid 2 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म में अजय एक बार फिर निडर आयकर अधिकारी अमय पटनायक के किरदार में नजर आए हैं। उनकी अदाकारी दर्शकों का दिल जीत रही है। यही वजह है कि दूसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा

Raid 2 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन 100 करोड़ी बनी ‘रेड 2’, जानें कलेक्शन

दूसरे हफ्ते में भी दबदबा बरकरार

‘Raid 2’ ने पहले 12 दिनों में शानदार कमाई की थी। वहीं, 13वें दिन (दूसरा मंगलवार) को इसने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 129.85 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले, दूसरे सोमवार को फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इन आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि ‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म

13 मई 2025 को ‘रेड 2’ के हिंदी शो में कुल 19.99% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सुबह के शो में 6.81%, दोपहर में 16.32%, शाम में 20.84% और रात के शो में सबसे ज्यादा 35.97% दर्शक पहुंचे। रात के शो में भारी भीड़ को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इस फिल्म को लोग बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। यह लगातार अच्छी ऑक्यूपेंसी बताती है कि ‘रेड 2’ सिर्फ अजय देवगन की स्टार पावर पर नहीं, बल्कि अपनी मजबूत कहानी पर भी टिकी है।

150 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है ‘रेड 2’

‘Raid 2’ तेजी से 150 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। अब सबकी नजर तीसरे वीकेंड पर है। अगर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म इसी तरह दर्शकों को खींच पाई तो यह बॉक्स ऑफिस पर एक खास मुकाम हासिल कर लेगी। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ‘रेड 2’ में इस बार अजय देवगन के सामने रितेश देशमुख हैं। फिल्म में उनकी खलनायकी लोगों को खूब पसंद आ रही है। वाणी कपूर भी फिल्म में हैं। उनकी भी अदाकारी दर्शकों को पसंद आई है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...