Aamir Khan-Rajkumar Hirani: आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी फिर साथ, इस बायोपिक को लाएंगे पर्दे पर

Table of Content

Aamir Khan-Rajkumar Hirani: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस बार यह जोड़ी भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की जिंदगी पर आधारित एक शानदार बायोपिक लेकर आ रही है। यह फिल्म दर्शकों को उस शख्सियत की प्रेरक कहानी से रूबरू कराएगी, जिसने भारतीय सिनेमा की नींव रखी।

फिल्म दिखाएगी दादा साहेब फाल्के का असाधारण सफर

इस प्रोजेक्ट की जानकारी मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट से दी है। उनके मुताबिक फिल्म की कहानी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौर में सेट होगी। यह दादासाहेब फाल्के के उस असाधारण सफर को दिखाएगी, जिसमें उन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारतीय सिनेमा को जन्म दिया। दादासाहेब फाल्के ने 1913 में पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाकर इतिहास रचा था। उनकी यह विरासत आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जिंदा है।

Aamir Khan: पीएम मोदी के संबोधन के बाद आई आमिर खान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

कब शुरू होगी शूटिंग?

इस बायोपिक की स्क्रिप्ट पर पिछले चार साल से काम चल रहा है। आमिर खान अपनी आगामी फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद इस प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू करेंगे। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। आमिर और हिरानी की जोड़ी पहले 3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी जादुई केमिस्ट्री दिखा चुकी है। यही वजह है कि फैंस को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...