Aamir Khan: पीएम मोदी के संबोधन के बाद आई आमिर खान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

Table of Content

Aamir Khan: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। 12 मई को पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था, जिसके बाद आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस, आमिर खान प्रोडक्शंस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक नोट साझा किया। इसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम किया और देश की सुरक्षा के लिए सेना की बहादुरी और समर्पण की सराहना की। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व के लिए भी आभार जताया।

Operation Sindoor: फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एलान लोगों को नहीं आया पसंद, नेटिजंस बोले- शर्म करो यार

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने साझा की पोस्ट

Aamir Khan Productions की पोस्ट में लिखा था, “ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम। हमारी सेना की हिम्मत, बहादुरी और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अटूट समर्पण के लिए दिल से आभार। माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के लिए धन्यवाद। जय हिंद!” इस पोस्ट के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी साझा किया।

Operation Sindoor पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारी बहादुर सेनाओं को सलाम

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

यह पोस्ट पीएम मोदी के संबोधन के बाद की गई है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद एक सीजफायर समझौता हुआ है। दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक शामिल थे। इस हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन का मकसद आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करना था। जवाब में, पाकिस्तान ने भारत के कई इलाकों पर तोपखाने, ड्रोन और मिसाइल हमले किए और सीजफायर समझौते का उल्लंघन भी किया।

‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है स्थगित

पहलगाम हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म सितारे जमीन पर के ट्रेलर लॉन्च को भी टाल दिया। यह ट्रेलर 8 मई को रिलीज होने वाला था, लेकिन देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए आमिर ने यह फैसला लिया। नई रिलीज डेट की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।

बॉलीवुड के कई सितारों ने की सेना की तारीफ

आमिर खान अकेले नहीं हैं, जो इस मुश्किल समय में देश के साथ खड़े हैं। कई अन्य बॉलीवुड सितारों जैसे अनन्या पांडे, श्रद्धा कपूर, अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह, कंगना रनौत, अनुपम खेर, अक्षय कुमार समेत दर्जनों सितारों ने भी सोशल मीडिया पर सेना की बहादुरी की तारीफ की और देशवासियों की सुरक्षा की कामना की है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...