Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ ही नहीं, इन 5 फिल्मों की शूटिंग भी बनारस में हुई

Table of Content

Bhool Chuk Maaf: वाराणसी को बनारस या काशी के नाम से भी जाना जाता है। अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए मशहूर यह शहर बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक खास लोकेशन रहा है। यहां की गलियां, घाट, और गंगा नदी कहानियों को जीवंत बनाते हैं। हाल ही में मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की शूटिंग भी बनारस में हुई है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर ने अपने अनोखे टाइम-लूप ट्विस्ट के साथ दर्शकों का ध्यान खींचा है। फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच आज हम आपको ऐसी ही कुछ मशहूर हिंदी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शूटिंग बनारस में हुई और जिनमें इस शहर की कहानी को खूबसूरती से दिखाया गया है।

Bhool Chuk Maaf: सिनेमाघरों के लिए बनी थी ये 4 फिल्में, बाद में ओटीटी पर करनी पड़ी रिलीज

रांझणा
Bhool Chuk Maaf
रांझणा: यूट्यूब

‘रांझणा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो बनारस की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में प्रेम और सामाजिक मुद्दों की कहानी बयान करती है। फिल्म में कुंदन और जोया की प्रेम कहानी के साथ बनारस की गलियों और घाटों के बीच खूबसूरती से फिल्माया गया था। इस फिल्म में धनुष, सोनम कपूर, अभय देओल नजर आए थे। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।

Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का बढ़ता जा रहा क्रेज, IMDb की इस लिस्ट में जगह बनाने में हुई कामयाब

मसान
Bhool Chuk Maaf
मसान: यूट्यूब

‘मसान’ एक गहरी और भावनात्मक फिल्म है जो बनारस के घाटों पर दो समानांतर कहानियों के माध्यम से प्रेम, सामाजिक बंधनों, और जीवन-मृत्यु के दर्शन को लोगों के सामने पेश करती है। फिल्म में ऋचा चड्ढा, विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी नजर आए थे। इसका निर्देशन नीरज घेवाण ने किया था।।

Bhool Chuk Maaf
लागा चुनरी में दाग: यूट्यूब

 

‘लागा चुनरी में दाग’ एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसकी शूटिंग बनारस में हुई है। फिल्म में बनारस को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी, जया बच्चन, कोंकणा सेन शर्मा और कुणाल कपूर नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था।

मोहल्ला अस्सी
Bhool Chuk Maaf
मोहल्ला अस्सी: यूट्यूब

‘मोहल्ला अस्सी’ काशी नाथ सिंह के उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, साक्षी तंवर और रवि किशन नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया था।

बनारस: ए मिस्टिक लव स्टोरी
Bhool Chuk Maaf
बनारस: ए मिस्टिक लव स्टोरी: यूट्यूब

इस फिल्म के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म कौन सी जगह पर शूट की गई होगी। पंकज पराशर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, आश्मित पटेल और डिंपल कपाड़िया नजर आए थे।

भोला
Bhool Chuk Maaf
भोला: यूट्यूब

‘भोला’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। यह तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। यह एक पूर्व कैदी की कहानी है जो अपनी बेटी से मिलने की कोशिश में कई चुनौतियों का सामना करता है। इस फिल्म की शूटिंग भी बनारस में हुई है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने किया था।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...