Operation Sindoor: फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एलान लोगों को नहीं आया पसंद, नेटिजंस बोले- शर्म करो यार

Table of Content

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर भारत की साहसी और त्वरित जवाबी कार्रवाई से प्रेरित एक नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की फिल्म बनाने का एलान किया है। यह फिल्म पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक कार्रवाई पर आधारित होगी।

Vijay Deverakonda ने जन्मदिन पर जीता दिल, कुछ हफ्तों तक आय का एक हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों को करेंगे समर्पित

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने दिया करारा जवाब

हाल ही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और कई आतंकवादियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया। यह नाम अपने आप में गहरी भावना समेटे हुए है। हिंदू परंपरा में सिंदूर विवाह का पवित्र प्रतीक है, जिसे महिलाएं मांग में लगाती हैं। यह 22 अप्रैल को पाहलगाम में हुए उस भयावह हमले की ओर इशारा करता है, जिसमें आतंकियों ने धार्मिक पहचान के आधार पर पुरुषों, खासकर हाल ही में विवाहित युवाओं, को निशाना बनाया।

फिल्म का हुआ एलान

फिल्म के पोस्टर में एक महिला सैनिक वर्दी में नजर आ रही है और हाथ में राइफल थामे अपनी मांग में सिंदूर भर रही है। यह दृश्य नारी शक्ति और देशभक्ति को पेश करता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में युद्ध का माहौल, टैंक, कांटेदार तार और उड़ते लड़ाकू विमान साहस और बलिदान की कहानी बयां कर रहे हैं। पोस्टर पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का शीर्षक बोल्ड अक्षरों में लिखा है। फिल्म के कलाकारों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसका निर्देशन उत्तम माहेश्वरी करेंगे।

Operation Sindoor: इमरान हाशमी से लेकर रणवीर सिंह तक, सितारों ने किया भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों को फूट पड़ा गुस्सा

फिल्म का एलान करना लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर निर्माताओं को खरी-खरी सुनाई। एक यूजर ने लिखा, “शर्म करो यार जंग चालू है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों में सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं है और वे सिर्फ इस पर फिल्म बनाकर पैसा कमाना चाहते हैं। वाह, शानदार।” एक और यूजर ने गुस्से में लिखा, “एआई द्वारा निर्मित पोस्टर के साथ चल रहे युद्ध का मज़ाक उड़ाना। यह सबसे भयावह है।”

Operation Sindoor पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारी बहादुर सेनाओं को सलाम

Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर मूवी पोस्टर पर की गई टिप्पणियां: इंस्टाग्राम
ये फिल्म बना चुके हैं निक्की और विक्की

निक्की और विक्की भगनानी इससे पहले ‘निकिता रॉय’ नाम की एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 30 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी। कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नैय्यर भी हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...