Operation Sindoor: इमरान हाशमी से लेकर रणवीर सिंह तक, सितारों ने किया भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम

Table of Content

Operation Sindoor: भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को देश के कई बड़े सितारों ने सराहा है। गुरुवार रात पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम करने के बाद सेना की बहादुरी की चर्चा हर तरफ हो रही है। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान जताया है।

Operation Sindoor पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हमारी बहादुर सेनाओं को सलाम

इमरान ने वीरता को किया सैल्यूट

इमरान हाशमी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हमारी सेना की बहादुरी, समर्पण और बलिदान को सलाम। इन मुश्किल हालात में देश की रक्षा के लिए आपका धन्यवाद। जय हिंद।”

Operation Sindoor
इमरान हाशमी की इंस्टाग्राम स्टोरी
अभय ने हिंदी में व्यक्त कीं भावनाएं

वहीं, अभय वर्मा ने भी अपनी भावनाओं को हिंदी में व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “रात को नींद आई क्योंकि जवान जाग रहे थे। सुबह उठ सका, क्योंकि जवान खड़े थे। नाश्ता हो सका, क्योंकि जवान भूखे थे।” उनकी यह पंक्तियां सैनिकों के अनमोल बलिदान को बयां करती हैं। अभय ने आगे लिखा, “लड़ाई का सवाल नहीं, सवाल सही का साथ देने का है।”

संजय सांघी ने कही ये बात

संजना सांघी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आपकी वीरता, आपका निस्वार्थ भाव, आपका अंतहीन बलिदान। हमारी सेना, हम आपको बार-बार सलाम करते हैं। इस लंबी रात में आप हमारी रक्षा करते हैं और हम आपकी सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं। जय हिंद।”

सामंथा ने जताया आभार

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने भी सेना का आभार जताया। उन्होंने लिखा, “भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के नायकों को सलाम। आपके और आपके परिवारों के अद्वितीय बलिदान के लिए दिल से आभार। हम आपके ऋणी हैं। जय हिंद।”

इन सितारों ने भी की सराहना

अनिल कपूर ने अपनी स्टोरी में लिखा, “हमारी रक्षा करने वाले सभी वीर पुरुषों और महिलाओं के लिए मेरी पूरी कृतज्ञता और प्रार्थनाएं। आप हमारे असली नायक हैं।” वहीं, रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में लिखा, “हम राह चलते किसी को नहीं छेड़ते, लेकिन अगर कोई हमें छेड़े, तो हम उसे छोड़ते भी नहीं।”अनन्या पांडे ने भी सेना और उनके परिवारों के प्रति आभार जताया। उन्होंने लिखा, “इन मुश्किल हालात में हमारी रक्षा करने के लिए सेना और उनके परिवारों का धन्यवाद। जय हिंद।”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...