Vijay Deverakonda ने जन्मदिन पर जीता दिल, कुछ हफ्तों तक आय का एक हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों को करेंगे समर्पित

Table of Content

Vijay Deverakonda: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने इस साल अपने जन्मदिन पर केक और मोमबत्तियों से आगे बढ़कर एक खास मिसाल पेश की। अपनी शानदार एक्टिंग और बड़ी फैन फॉलोइंग के लिए मशहूर विजय ने अपने जन्मदिन को देश के नाम समर्पित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया।

Raid 2 Box Office Collection Day 9: नौवें दिन 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रेड 2’, इतना रहा कलेक्शन

विजय ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

उन्होंने अपने ब्रांड RWDY की अगले कुछ हफ्तों की बिक्री का एक हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों को दान करने का फैसला किया। विजय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “इस साल मेरा जन्मदिन सिर्फ जश्न का मौका नहीं है। यह खुशियां बांटने और देश को कुछ लौटाने का समय है। अगले कुछ हफ्तों तक RWDY की हर बिक्री का एक हिस्सा हमारी सेना के लिए जाएगा, जिसने हमें सब कुछ दिया।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team Deverakonda (@teamdeverakonda)

Operation Sindoor: इमरान हाशमी से लेकर रणवीर सिंह तक, सितारों ने किया भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम

फैंस को दिया खास तोहफा

विजय ने अपने मशहूर ‘देवरकोंडा बर्थडे ट्रक’ परंपरा को भी जारी रखा। इस बार उन्होंने हैदराबाद और आसपास के शहरों में गर्मी से राहत देने के लिए मुफ्त आइसक्रीम बांटी। जन्मदिन पर उन्होंने अपने करियर के नए प्रोजेक्ट्स की भी झलक दिखाई। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘वीडी14’ का ऐलान किया। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। इसे राहुल संकृत्यन ने निर्देशित किया है। मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा विजय ने ‘एसवीसी 59’ का भी एलान किया जो श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही है। वहीं, उनकी आगामी फिल्म ‘किंगडम’ का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। इस टीजर में विजय का दमदार और रफ-टफ किरदार फैंस को और बेसब्र कर रहा है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...