Kartik Aaryan: कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, टीजर से लेकर रिलीज डेट तक के बारे में जानें सबकुछ

Table of Content

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन और अनुराग बासु पहली बार एक रोमांटिक फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हो सका है। इस फिल्म से साउथ की मशहू अभिनेत्री श्रीलीला बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का गाना ‘तू मेरी जिंदगी है, तू मेरी आशिकी है’ पहले ही लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है।

कब आएगा फिल्म का टीजर

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक Kartik Aaryan और अनुराग बासु अब फिल्म का टीजर तैयार करने में जुट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक अगले 30 दिनों में टीजर लॉन्च हो सकता है। एक सूत्र ने इस बारे में कहा, “फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब शूटिंग में ब्रेक के दौरान अनुराग और कार्तिक टीजर पर काम कर रहे हैं। इस टीजर में फिल्म की गहरी प्रेम कहानी और इसके म्यूजिकल अंदाज को दर्शकों के सामने लाया जाएगा।”

तय समय पर रिलीज होगी फिल्म

सूत्र ने यह भी कहा कि Kartik Aaryan ने अपना रॉकस्टार अवतार पूरा कर लिया है। अगले शेड्यूल में वह ‘पड़ोस का लड़का’ वाले लुक में दिखेंगे। शूटिंग का आखिरी चरण अगस्त में शुरू होगा। इंडस्ट्री में कुछ अटकलें लग रही थीं कि फिल्म की रिलीज टल सकती है, लेकिन सूत्र ने साफ किया कि यह फिल्म दीवाली 2025 में ही रिलीज होगी।

नाम से भी उठ सकता है पर्दा

बताया जा रहा है कि टीजर के साथ फिल्म का टाइटल भी अनाउंस हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूत्र ने कहा, “फिल्म की कहानी से मेल खाता एक दमदार टाइटल ढूंढा जा रहा है। अगर टाइटल के साथ टीजर लॉन्च करने का फैसला हुआ तो तारीख में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन टीजर का काम अनुराग बासु की देखरेख में शुरू हो चुका है।”

कार्तिक के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स

भूषण कुमार निर्मित इस फिल्म के अलावा Kartik Aaryan की झोली में और भी प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही अनन्या पांडे के साथ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके बाद सितंबर में ‘नागजिला’ पर काम शुरू होगा। कार्तिक कुछ और बड़े प्रोजेक्ट्स पर भी बातचीत कर रहे हैं, जिनके बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...