Karate Kid Legends Collection: ‘कराटे किड लीजेंड्स’ का बॉक्स ऑफिस पर फीका आगाज, पहले दिन ही हुई धराशायी

Table of Content

Karate Kid Legends Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड की मशहूर मार्शल आर्ट्स फ्रेंचाइजी ‘कराटे किड: लीजेंड्स’ भारत में आज यानी 30 मई 2025 को रिलीज हो चुकी है। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही है। हिंदी संस्करण में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने पहली बार एक साथ आवाज दी है, जिसने इस फिल्म को भारतीय दर्शकों के लिए खास बना दिया था। फिर भी, जबरदस्त प्रचार के बावजूद फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। आइए, जानते हैं इस फिल्म के पहले दिन के प्रदर्शन के बारे में।

Karate Kid Legends Twitter Review: लोगों को कैसे लगी कराटे किड लेजेंड्स? दर्शक दे रहे जमकर प्रतिक्रियाएं

पहले दिन ही धराशायी हुई फिल्म

Karate Kid Legends को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है। उम्मीद थी कि अजय देवगन की स्टार पावर और युग के डेब्यू की वजह से यह फिल्म सिनेमाघरों में भीड़ खींचेगी, लेकिन पहले दिन का कलेक्शन निराशाजनक रहा। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन भारत में मात्र 1.14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। देर रात तक इस आंकड़े में थोड़ा इजाफा होने की उम्मीद है, लेकिन कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म की शुरुआत फीकी रही है।

Karate Kid Legends: अजय देवगन और युग देवगन की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘कराटे किड लेजेंड्स’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज

लोगों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

Karate Kid Legends में अजय देवगन ने जैकी चैन के किरदार मिस्टर हान को अपनी आवाज दी है, जबकि युग ने मुख्य किरदार ली फॉन्ग के लिए वॉयसओवर किया है। यह युग का सिनेमा में पहला कदम है। यह पहला मौका है जब पिता-पुत्र ने किसी प्रोजेक्ट में एक साथ काम किया है।‘कराटे किड: लीजेंड्स’ में जैकी चैन और राल्फ मैकियो जैसे दिग्गज सितारों के साथ उभरते हुए अभिनेता बेन वांग मुख्य भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...