Karate Kid Legends: अजय देवगन और युग देवगन की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘कराटे किड लेजेंड्स’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज

Table of Content

Karate Kid Legends Hindi Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने एक खास प्रोजेक्ट के जरिए फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कराटे किड लेजेंड्स’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें अजय और युग ने अपनी आवाज दी है।

Yug Devgan: इस फिल्म से धमाल मचाएंगे अजय देवगन के लाडले, पिता भी देंगे बेटे का पूरा साथ

अजय और युग ने आवाज से चलाया जादू

हिंदी ट्रेलर में अजय देवगन ने जैकी चैन के किरदार मिस्टर हान को अपनी दमदार आवाज दी है। उनकी गहरी और प्रभावशाली आवाज इस किरदार में और जान फूंकती नजर आ रही है। वहीं, युग देवगन ने अपने करियर की शुरुआत करते हुए ली फॉन्ग (जिसे बेन वांग ने निभाया है) के किरदार को आवाज दी है। युग की ताजगी से भरपूर आवाज ने ट्रेलर को और भी शानदार बना दिया है। यह पहला मौका है जब अजय ने किसी इंटरनेशनल फिल्म के लिए डबिंग की है, और युग के डेब्यू ने इस प्रोजेक्ट को और खास बना दिया है।

हिंदी ट्रेलर ने भारतीय दर्शकों में जगहाया उत्साह

‘कराटे किड लेजेंड्स’ एक एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म है, जो कराटे किड फ्रेंचाइजी की नई कहानी को आगे लेकर जाती है। जैकी चैन और बेन वांग जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भारत में बड़े पैमाने पर रिलीज होने जा रही है। हिंदी ट्रेलर में अजय और युग की आवाज ने फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्साह जगा दिया है।

पिता-पुत्र के लिए खास है फिल्म

अजय देवगन को उनकी दमदार एक्टिंग और निर्देशन के लिए जाना जाता है। इस बार वह एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आए हैं। उनके लिए यह प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उनके बेटे युग ने उनके साथ पहली बार काम किया है।

चार भाषाओं में होगी रिलीज

‘कराटे किड लेजेंड्स’ 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हिंदी डबिंग के साथ यह फिल्म भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास हो गई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भारतीय दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब साबित होगी। इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...