Kingdom: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की रिलीज टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी

Table of Content

Kingdom: विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अब यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं होगी। यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसे निर्माताओं ने स्थगित कर दिया है।

Vijay Deverakonda: औरंगजेब पर फूटा पड़ा विजय देवरकोंडा का गुस्सा? बोले- थप्पड़ मारना चाहता हूं

अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ ही निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर नई रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। यह स्पाई एक्शन थ्रिलर Kingdom अब 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। निर्देशक गौतम तिन्नानूरी की इस फिल्म को हाल के कुछ अप्रत्याशित कारणों से टालना पड़ा।

निर्माताओं ने जारी किया बयान

निर्माताओं ने एक बयान जारी कर कहा, “हमने तय तारीख पर रिलीज के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन देश में हाल के घटनाक्रम और मौजूदा माहौल ने प्रमोशन और उत्सव की तैयारियों को मुश्किल बना दिया। हमारा मानना है कि यह फैसला हमें ‘किंगडम’ को उसकी रचनात्मकता और उत्साह के साथ बेहतरीन तरीके से पेश करने में मदद करेगा। आपके प्यार और समर्थन की हम कदर करते हैं और 4 जुलाई को सिनेमाघरों में आपसे मिलने की उम्मीद करते हैं।” इस पोस्ट में दिल राजू और अभिनेता नितिन का भी आभार व्यक्त किया गया है।

फिल्म में नजर आएंगी ये अभिनेत्री

Kingdom में विजय देवरकोंडा एक दमदार स्पाई किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिखेंगी। सितारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। इससे पहले विजय फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिखे थे। फिल्म में उन्होंने कैमियो किया था।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...