Maa Trailer: ‘मां’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका, रितेश देशमुख ने तारीफ कर कहा, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी!

Table of Content

Maa Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर 29 मई 2025 को रिलीज हो गया है। इसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया। काजोल की मुख्य भूमिका वाली यह हॉरर फिल्म अपने दमदार ट्रेलर के साथ फैंस और सेलेब्रिटीज का दिल जीत रही है। अब इस लिस्ट में अभिनेता रितेश देशमुख का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर तारीफ की है।

Maa Trailer: ‘मां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, कमजोर दिल वाले कृपया न ही देखें

रितेश देशमुख ने की जमकर तारीफ

रितेश देशमुख ने एक्स पर एक पोस्ट साझा कर Maa के ट्रेलर को शानदार करार दिया है। उन्होंने लिखा, “मां का ट्रेलर कमाल का है! काजोल आप फिनॉमिनल हो! यह डरावना, भावनात्मक और रोमांचक है। बधाई हो अजय देवगन और विशाल फुरिया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है!”

Maa: काजोल की फिल्म ‘मां’ का नया पोस्टर रिलीज, ट्रेलर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

मां में दिखेगा काजोल का दमदार अंदाज

Maa में काजोल एक अनोखे और शक्तिशाली किरदार में नजर आने वाली हैं। ट्रेलर में उनके अभिनय की झलक ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। यह फिल्म पौराणिक कहानी और हॉरर का एक अनोखा मिश्रण है। यह दर्शकों को डराने के साथ-साथ उनकी भावनाओं को भी छूने की पूरी कोशिश करेगी। फैंस काजोल के इस नए अवतार को देखकर हैरान और उत्साहित हैं।

Maa: काजोल की फिल्म ‘मां’ का दमदार पोस्टर रिलीज, ट्रेलर की तारीख का भी हुआ ऐलान

फिल्म में ये कलाकार भी हैं मौजूद

Maa का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। उन्हें हॉरर फिल्में बनाने में माहिर माना जाता है। इससे पहले वह ‘छोरी’ और ‘छोरी 2’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, कुमार मंगत पाठक फिल्म के सह-निर्माता हैं। ‘शैतान’ की सफलता के बाद अजय देवगन की यह नई पेशकश दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अनुभव लेकर आ रही है। फिल्म में रोनित बोस रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, खेरिन शर्मा और जितिन गुलाटी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...