IPL 2025: पंजाब किंग्स की करारी हार, आरसीबी ने क्वालिफायर में दिखाया दम, विराट-अनुष्का का जश्न वायरल

Table of Content

IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने इस निर्णय को पूरी तरह सही साबित कर दिखाया। पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम महज 14.1 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई।

Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट-अनुष्का ने मैच के बाद दी एक दूसरे को फ्लाइंग किस, कैमरे में कैद हुआ वीडियो

पंजाब की बल्लेबाजी को आरसीबी ने किया ध्वस्त

IPL 2025 के इस मैच की शुरुआत से ही आरसीबी के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। यश दयाल ने पहला झटका दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को सिर्फ 7 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 10 गेंदों में 18 रन बनाकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें भी जल्दी आउट कर दिया। जोश हेजलवुड ने फिर शिखर धवन के बाद श्रेयस अय्यर को मात्र 2 रन पर चलता किया। 6.3 ओवर में पंजाब का स्कोर 50/5 था। इसके बाद वहां से वापसी की कोई उम्मीद नजर नहीं आई। आरसीबी के गेंदबाजों ने अपनी रणनीति को बखूबी लागू किया और पंजाब को कोई मौका नहीं दिया।

विराट का जश्न और अनुष्का की मुस्कान ने लूटी महफिल

मैच के दौरान एक पल ऐसा आया, जिसने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली का जोशीला अंदाज एक बार फिर चर्चा में रहा। दरअसल, मुशीर खान का विकेट डीआरएस रिव्यू के बाद आरसीबी के पक्ष में गया। इस वजह से विराट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने मुट्ठियां भींचकर और जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस नजारे को स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। इस पल को और खास विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बनाया जो स्टैंड्स में मौजूद थीं। अनुष्का की चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान और तालियां बजाते हुए उनकी प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस स वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...