Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट-अनुष्का ने मैच के बाद दी एक दूसरे को फ्लाइंग किस, कैमरे में कैद हुआ वीडियो

Table of Content

Virat Kohli-Anushka Sharma: IPL 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार (27 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस जीत से ज्यादा चर्चा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक वायरल वीडियो की हो रही है। लखनऊ के एकाना स्टेडियम में अनुष्का अपनी टीम आरसीबी और पति विराट को सपोर्ट करने के लिए स्टैंड्स में मौजूद थीं।

रोमांटिक पल कैमरे में कैद

मैच के बाद जब विराट अपने साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर चल रहे थे, तभी उनकी नजर दर्शक दीर्घा में Anushka Sharma पर पड़ी। उन्होंने रुककर अनुष्का को फ्लाइंग किस दी। अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए उसी अंदाज में जवाब दिया और फ्लाइंग किस दी। यह प्यार भरा लम्हा IPL 2025 के सबसे खूबसूरत पलों में से एक बन गया। अनुष्का ने आरसीबी की इस शानदार जीत की तालियां बजाकर तारीफ की, जिसने टीम को क्वालिफायर 1 में जगह दिलाई।

Anushka Sharma: “टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए…”, विराट कोहली के संन्यास के बाद अनुष्का की क्रिप्टिक पोस्ट

फैंस कर रहे तारीफ

एक फैन ने इस प्यारे पल का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “सच्चा लवर बॉय…हैशटैग विरुष्का। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे। इससे पहले हाल ही में 23 मई को Anushka Sharma और विराट ने अयोध्या में राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने हनुमान गढ़ी के महंत ज्ञान दास के उत्तराधिकारी और संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दत्त से मुलाकात की थी। हनुमान गढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने दंपति के दर्शन और पूजा-अर्चना की व्यवस्था की थी।

Anushka Sharma: कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर आया अनुष्का का रिएक्शन, बोलीं- मुझे आपके आंसू याद रहेंगे

विराट का लगातार हौसला बढ़ाती हैं अनुष्का

Anushka Sharma इस IPL सीजन में लगातार विराट को चीयर करती नजर आई हैं। 2017 में शादी करने वाली इस जोड़ी के दो बच्चे हैं, जिनके नाम वामिका और अकाय है। अनुष्का भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी और विराट के साथ उनकी बॉन्डिंग फैंस का ध्यान खींचती रहती है।

Virat Kohli-Rahul Vaidya: विराट कोहली ने राहुल वैद्य को किया अनब्लॉक, सिंगर ने सोशल मीडिया पर कहा शुक्रिया

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...