Anushka Sharma: “टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए…”, विराट कोहली के संन्यास के बाद अनुष्का की क्रिप्टिक पोस्ट

Table of Content

Anushka Sharma: विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर साझा की है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट किया है।

Anushka Sharma: कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर आया अनुष्का का रिएक्शन, बोलीं- मुझे आपके आंसू याद रहेंगे

अनुष्का ने लिखी ये बात

उन्होंने लिखा, “इसलिए टेस्ट क्रिकेट में वही सफल हुए जिनके पास कहने को कोई कहानी थी। लंबी कहानी जो गीली, सूखी, देशी, विदेशी हर पिच पर लिख के भी खत्म ना हो।” इस पोस्ट में अनुष्का ने विराट की मेहनत, जुनून और क्रिकेट के प्रति उनके अटूट समर्पण को बयां करने की कोशिश की है।

Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी
प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे दोनों

संन्यास की घोषणा के अगले ही दिन यानी 13 मई 2025 को Anushka Sharma और विराट वृंदावन के श्री राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। यह तीसरा मौका था जब यह जोड़ा प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन आया था। एक वायरल वीडियो में अनुष्का को महाराज की बातें गंभीरता से सुनते और भावुक होते देखा गया था। इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने उन्हें अध्यात्म, शांति और जीवन के गहरे अर्थ समझाए।

अनुष्का का वर्क फ्रंट

Anushka Sharma के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन में अपनी रुचि बढ़ाई और कई शानदार प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस किए।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...