Housefull 5: ‘लाल परी’ के बाद अब इस गाने का चलेगा लोगों पर जादू, जानिए कब आएगा ‘दिल-ए-नादान’

Table of Content

Housefull 5: हाउसफुल 5 को लेकर एक नया अपडेट आया है। ‘लाल परी’ के धमाल मचाने के बाद अब एक और गाना ‘दिल-ए-नादान’ रिलीज होने जा रहा है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा किया टीजर

खिलाड़ी कुमार ने बुधवार (14 मार्च) को Housefull 5 के गाने का टीजर सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कल दिल थोड़ा बेईमान होगा…दिल-ए-नादान के साथ।”

इन दो गायकों ने गाया है है दिल-ए-नादान

गाने की बात करें तो दिल-ए-नादान गाने को वाइट नॉइज कलेक्टिव्स ने तैयार किया है। वहीं, गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। इस रोमांटिक गाने को मधुमंती बागची और सुमंतो ने अपनी आवाज से सजाया है। इससे पहले फिल्म का गाना ‘लाल परी‘ रिलीज हुआ था। इस गाने ने जमकर धमाल मचा रखा है। हनी सिंह का गाया ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।

फिल्म में नजर आएंगे कई सितारे

HouseFull 5 की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, जॉनी लीवर, समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। वहीं, इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...