पहले दिन भारत में कितना कमाएगी Mission Impossible The Final Reckoning? एडवांस बुकिंग में अब तक बिके इतने टिकट

Table of Content

Mission Impossible The Final Reckoning: टॉम क्रूज एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मशहूर फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ 17 मई 2025 को भारत में रिलीज होने वाली है। क्रिस्टोफर मैक्वेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, साइमन पेग और विंग रैम्स जैसे सितारे नजर आएंगे। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Mission Impossible: मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी ‘द फाइनल रेकनिंग’, जानिए क्या होगा खास?

फिल्म की हो रही शानदार एडवांस बुकिंग

फिल्म के पहले दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़े उत्साहजनक हैं। 14 मई 2025 की दोपहर तक भारत के टॉप सिनेमाघर चेन्स (पीवीआर इनॉक्स और सिनेपोलिस) में Mission Impossible The Final Reckoning के पहले दिन के लिए 45,000 टिकट बिक चुके हैं। रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं। इसके साथ ही हर दिन टिकटों की बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है। टॉम क्रूज और इस फ्रेंचाइजी के भारत में लाखों फैंस हैं जो इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। खासकर फिल्म को लेकर इसलिए भी उत्साह ज्यादा है, क्योंकि यह इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है।

पहले दिन कितने करोड़ की उम्मीद?

एडवांस बुकिंग के मौजूदा रुझान को देखते हुए अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 1.25 लाख से 1.5 लाख टिकट बेच सकती है। इससे भारत में करीब 20 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की उम्मीद है। खास बात यह है कि फिल्म को आईमैक्स स्क्रीन्स पर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज को दुनिया की सबसे बेहतरीन एक्शन फ्रेंचाइजी में गिना जाता है। भारत में भी इसके दीवाने इसे सिनेमाघरों में ही अनुभव करना चाहते हैं।

पिछली फिल्म ने की थी बंपर कमाई

इस फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: डेड रेकनिंग’ ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया था। इसने 105 करोड़ रुपये की कमाई की थी। नई फिल्म के लिए बढ़ता उत्साह और फैंस का जोश देखकर लगता है कि यह पिछले भाग से ज्यादा कमाई कर सकती है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...