Mission Impossible: मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी ‘द फाइनल रेकनिंग’, जानिए क्या होगा खास?

Table of Content

Mission Impossible The Final Reckoning: हॉलीवुड की मशहूर मिशन इम्पॉसिबल फ्रेंचाइजी की नई फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए तैयार है। साल 1996 में शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी की यह सबसे लंबी फिल्म होगी। इसका रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट है। यह पिछली फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग’ से 7 मिनट ज्यादा है। इसे इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म भारत में 23 मई 2025 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Gauri Spratt: आमिर खान की जिंदगी में नए प्यार की दस्तक, जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट?

भारत में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

फिल्म का प्रीमियर 14 मई 2025 को 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में होगा। यह प्रतियोगिता से बाहर प्रदर्शित की जाएगी। टॉम क्रूज की स्टार पावर और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए भारत में इसके शानदार ओपनिंग की उम्मीद है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ में टॉम क्रूज एक बार फिर इथन हंट के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पिछला भाग खत्म हुआ था। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म हाई-वोल्टेज एक्शन, जासूसी और रहस्य से भरपूर होगी। डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकक्वेरी इस फ्रेंचाइजी की पिछली तीन फिल्में बना चुके हैं। आखिरी भाग की कमान भी वही संभाल रहे हैं। फिल्म में विंग रेम्स, साइमन पेग और वैनेसा किर्बी जैसे पुराने सितारे नजर आएंगे।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को स्टोर रूम में बंद कर लाइट ऑफ क्यों कर देते थे पिता प्रकाश पादुकोण?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी: 12वें दिन भी पकड़ी रफ्तार

मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। दूसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है। दर्शकों को सिनेमाघरों में हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रही यह फिल्म वर्किंग डेज (सोमवार और मंगलवार) में भी शानदार...

Elvish Yadav: स्टूडेंट्स पर हिंसा पर भड़के एल्विश यादव: बोले- “मुद्दों को सुना जाना चाहिए

Elvish Yadav: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने छात्रों (Students) के साथ हुई हिंसा की घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। किसी भी राजनीतिक पार्टी का पक्ष न लेते हुए एल्विश ने साफ किया कि वह निष्पक्ष रहकर छात्रों के हक में बात कर रहे हैं और उनके...

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11: दूसरे सोमवार भी ‘धमाल 4’ का जलवा कायम! 2nd Monday को की तगड़ी कमाई

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और उनकी मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार (2nd Monday) को भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। वर्किंग डे होने...

Spirit Movie Update: प्रभास की ‘स्प्रिट’ पर संदीप रेड्डी वांगा का बड़ा खुलासा; बताया अब तक कितने प्रतिशत पूरी हुई फिल्म!

पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास और सिनेमा जगत के सबसे चर्चित निर्देशकों में से एक संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्प्रिट’ (Spirit) को लेकर एक बहुत बड़ा और ठोस अपडेट सामने आया है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इसे बेहद रफ्तार से...

National Film Awards: कार्तिक आर्यन ने रचा इतिहास! ‘चंदू चैंपियन’ के लिए जीता बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड

National Film Awards: बॉलीवुड के वर्सटाइल सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने अपने फिल्मी करियर की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। हाल ही में घोषित हुए नेशनल फिल्म अवार्ड्स में कार्तिक आर्यन को उनकी ब्लॉकबस्टर और प्रेरणादायक फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ (Chandu Champion) में शानदार अभिनय के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ (सर्वश्रेष्ठ अभिनेता)...