Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को स्टोर रूम में बंद कर लाइट ऑफ क्यों कर देते थे पिता प्रकाश पादुकोण?

Table of Content

Deepika Padukone: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों मां बनने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। इस बीच हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। यह वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ का है, जिसमें दीपिका ने अपने बचपन की कहानी साझा करती दिख रही हैं।

Gauri Spratt: आमिर खान की जिंदगी में नए प्यार की दस्तक, जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट?

बचपन की शरारत और पापा की सख्ती

कपिल शर्मा के साथ बातचीत में दीपिका ने हंसते हुए कहा था कि जब वह छोटी थीं तो दुर्व्यवहार करने या होमवर्क न करने की सजा बड़ी अनोखी थी। उनके पुराने घर में एक स्टोर रूम था, जहां उनके पिता प्रकाश पादुकोण उन्हें बंद कर देते थे। खास बात यह थी कि उस कमरे की लाइट का स्विच बाहर था, जिसे उनके पिता बंद कर देते। दीपिका ने इस सजा को याद करते हुए कहा था, “पापा की यह सख्ती मुझे अनुशासन सिखाती थी।”

मां बनने का नया सफर

पिछले साल सितंबर में दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह माता पिता बने। मां बनने के बाद दीपिका ने कई इंटरव्यू में कहा कि यह नया रोल उनकी जिंदगी और करियर को नए तरीके से प्रभावित कर रहा है। वह अब अपनी बेटी के साथ समय बिताने और काम के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। मार्च में अबू धाबी में हुए फोर्ब्स समिट में दीपिका ने नए माता-पिता की एक आम बात साझा की। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं भी बाकी नई मांओं की तरह पैरेंटिंग से जुड़े सवालों के लिए गूगल की मदद लेती हूं।”

पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी

दीपिका को आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ और साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। इस फिल्म के दूसरे भाग में भी वह आने वाले समय में नजर आने वाली हैं।

Allu Arjun: क्या मल्टीस्टारर होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म? एटली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म पर आया अपडेट

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...