Ground Zero Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाल दिखा पाई ‘ग्राउंड जीरो’?

Table of Content

Ground Zero Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ आज यानी 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्शन, इमोशन और देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को स्टोर रूम में बंद कर लाइट ऑफ क्यों कर देते थे पिता प्रकाश पादुकोण?

पहले दिन कमाए इतने करोड़
Ground Zero Box Office Collection
फोटोः एक्स

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘ग्राउंड जीरो’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 92 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इस हिसाब से शुरुआत थोड़ी सुस्त रही। हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए वीकेंड में कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

‘ग्राउंड जीरो’ एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी है। फिल्म में इमरान हाशमी का किरदार एक्शन और इमोशन से भरपूर है। दर्शकों को उनकी अदाकारी खूब पसंद आ रही है।

टाइगर 3 में नजर आए थे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी इससे पहले 2023 में ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। ‘टाइगर 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 282.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, यह सलमान खान की फिल्म थी, जिसमें इमरान का रोल छोटा था।

इन फिल्मों जल्द दिखेंगे अभिनेता

‘ग्राउंड जीरो’ के बाद इमरान ‘आवारापन 2’ में दिखेंगे। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि जन्नत 3 बनाने पर भी इस समय विचार चल रहा है। दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

Gauri Spratt: आमिर खान की जिंदगी में नए प्यार की दस्तक, जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...