Maa: काजोल की फिल्म ‘मां’ का दमदार पोस्टर रिलीज, ट्रेलर की तारीख का भी हुआ ऐलान

Table of Content

Maa: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आगामी फिल्म ‘मां’ को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। लंबे इंतजार के बाद सोमवार (26 मई 2025) को इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया। काजोल ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस शानदार पोस्टर को साझा किया। इसे देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके साथ ही, काजोल ने ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया, जो फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।

पोस्टर में क्या है खास?

फिल्म Maa के इस नए पोस्टर में काजोल एक दमदार और भावनात्मक किरदार में नजर आ रही हैं। पोस्टर में उनका शैतान के साथ आमना-सामना दिखाया गया है, जो कहानी में एक रोमांचक टकराव का संकेत देता है। काजोल ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “रक्षक…भक्षक…मां”, जो फिल्म की थीम को और रहस्यमयी बना रहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

ट्रेलर की तारीख का खुलासा

काजोल ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि फिल्म Maa का ट्रेलर चार दिन बाद यानी 30 मई 2025 को रिलीज होगा। यह खबर फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ट्रेलर से उम्मीद है कि यह फिल्म की कहानी और काजोल के किरदार के बारे में और अधिक जानकारी देगा।

Karate Kid Legends: अजय देवगन और युग देवगन की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘कराटे किड लेजेंड्स’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज

विशाल फुरिया ने किया है निर्देशन

फिल्म Maa का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है, जो अपनी थ्रिलर और ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण काजोल के पति और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन के साथ ज्योति देशपांडे ने किया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...