Saiyaara Teaser: ‘सय्यारा’ का टीजर रिलीज, जलवा दिखाने को तैयार अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी

Table of Content

Saiyaara Teaser: बॉलीवुड में एक नया सितारा चमकने को तैयार है। हम बार कर रहे हैं अहान पांडे की। उनकी पहली फिल्म सय्यारा का टीजर रिलीज हो चुका है। यह दर्शकों के बीच उत्साह की लहर ले आया है। यशराज फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस 1 मिनट 15 सेकंड के टीजर को साझा किया है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की ताजा जोड़ी गजब का जादू बिखेर रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शकों को प्यार, ड्रामा और भावनाओं का एक शानदार मेल देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस टीजर में क्या खास है?

Saiyaara: यश राज फिल्म्स और मोहित सूरी ने कर दी अहान पांडे की लॉन्चिंग की तैयारी, कब आएगा ‘सय्यारा’ का टीजर?

टीजर में क्या है खास?

Saiyaara का टीजर एक छोटा लेकिन दमदार पैकेज है। इसमें अहान पांडे का कॉन्फिडेंट अंदाज और अनीत पड्डा के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बांधे रखने में कायमाब रही है। टीजर में प्यार, जुनून और इमोशंस की झलक दिखती है। यह मोहित सूरी का खास स्टाइल का खास स्टाइल है जिसकी झलक टीजर में भी नजर आ रही है। बैकग्राउंड म्यूजिक और खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी ने टीजर को और आकर्षक बना दिया है।

रोमांटिक फिल्मों के जादूगर हैं मोहित सूरी

निर्देशक मोहित सूरी को आशिकी 2, एक विलेन और मलंग जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस बार भी अपनी कहानी कहने की खास शैली के साथ वह लौटे हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रस्तुत किया है। वहीं, अक्षय विधानी (वाईआरएफ सीईओ) ने प्रोड्यूस किया है।

कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

अहान पांडे अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे हैं। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। टीजर में उनकी एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस ने सभी का ध्यान खींचा है। वहीं, अनीत पड्डा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री टीजर में ताजगी और उत्साह का एहसास कराती है, जो इस फिल्म को युवा दर्शकों के लिए और आकर्षक बनाता है। Saiyaara 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...