Saiyaara: यश राज फिल्म्स और मोहित सूरी ने कर दी अहान पांडे की लॉन्चिंग की तैयारी, कब आएगा ‘सय्यारा’ का टीजर?

Table of Content

Saiyaara: बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का एक अलग ही जादू होता है। अब यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) यही जादू एक बार फिर दर्शकों के लिए लेकर एक खास प्रेम कहानी के जरिए लेकर आ रहा है। इस बार वाईआरएफ ने मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ मिलकर फिल्म ‘सय्यारा’ बनाई है।

Hrithik Roshan: बड़ा धमाल मचाने की तैयारी में ऋतिक रोशन, ‘केजीएफ’ के निर्माताओं के साथ मिलाया हाथ

कब आएगा टीजर?

इस फिल्म से अहान पांडे को बॉलीवुड में लॉन्च किया जा रहा है। फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा भी नजर आएंगी। Saiyaara का टीजर 30 मई 2025 को रिलीज होने जा रहा है। वहीं, यह फिल्म 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

क्या कमाल दिखाएगी वाईआरएफ-मोहित की जोड़ी?

मोहित सूरी को ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’ और ‘मलंग’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अपनी भावनात्मक और संगीतमय प्रेम कहानियों के लिए मशहूर हैं।Saiyaara उनके और वाईआरएफ का एक साथ पहला प्रोजेक्ट है। यह फिल्म YRF के सीईओ अक्षय विडानी की पहली प्रोडक्शन वेंचर भी है। इसे यश राज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा प्रेजेंट कर रहे हैं।

अहान पांडे के डेब्यू की तैयारी पूरी

Saiyaara से अहान पांडे फिल्मों में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। अहान पांडे अभिनेत्री अनन्या पांडे के कजिन और चंकी पांडे के भतीजे हैं। वहीं, अनीत पड्डा पहले ‘सलाम वेंकी’ (2022) और वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोन्ट क्राय’ (2024) में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और अभिनय को पहले ही सराहा जा चुका है। अब ‘सय्यारा’ में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...