Salman Khan: धमाकेदार एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में सलमान खान, साउथ के इस मशहूर निर्देशक से चल रही बात

Table of Content

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एआर मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए सलमान अब अलग-अलग इंडस्ट्रीज के फिल्ममेकर्स के साथ नए प्रोजेक्ट्स की तलाश में हैं। ताजा खबरों की मानें तो सलमान साउथ के एक मशहूर निर्देशक के साथ धमाकेदार एक्शन फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।

फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर महेश नारायणन के साथ Salman Khan एक बड़े पैमाने की एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। Peepingmoon की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सलमान खान को महेश नारायणन की इस फिल्म का बेसिक कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया है। हालांकि, अभी तक उन्होंने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही वह पूरी स्क्रिप्ट सुन सकते हैं। यह फिल्म सलमान की अब तक की सबसे कमर्शियल स्क्रिप्ट मानी जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में शुरू हो सकती है। बशर्ते सलमान अपनी दूसरी फिल्म यानी अपूर्व लाखिया की गलवान वैली पर आधारित वॉर ड्रामा, पूरी कर लें।

Salman Khan: सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित फिल्म पर आए 3 तगड़े अपडेट

महेश की होगी पहली हिंदी फिल्म

इस प्रोजेक्ट को Salman Khan की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनके पति अतुल अग्निहोत्री अपनी प्रोडक्शन कंपनी रील लाइफ प्रोडक्शन्स के तहत बना रहे हैं। अगर यह फिल्म बनती है तो यह महेश नारायणन की हिंदी सिनेमा में बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म होगी। इससे पहले वह बॉलीवुड में फिल्म एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं।

कौन हैं महेश नारायणन?

मलयालम सिनेमा में महेश नारायणन एक बड़ा नाम हैं। उनकी फिल्में जैसे ‘टेक ऑफ’, ‘सी यू सून’, और ‘मालिक’ ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि क्रिटिक्स से भी खूब तारीफ बटोरी है। महेश अपनी गहरी कहानियों और शानदार डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वह मलयालम सिनेमा के दिग्गज ममूटी और मोहनलाल के साथ एक बड़ी फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसमें कई अन्य बड़े सितारे भी शामिल हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...