Salman Khan: सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित फिल्म पर आए 3 तगड़े अपडेट

Table of Content

Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी आगमाी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया करने वाले हैं। सलमान खान की अगली फिल्म गलवान घाटी में 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर आधारित होगी। हाल ही में फिल्म को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म मेंं काम करने के लिए सलमान ने हरी झंडी दे दी है। अब इस फिल्म को लेकर कई और तगड़े अपडेट आए हैं।

इस किरदार में दिखेंगे सलमान खान

फिल्म की शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू होगी और यह 2026 की पहली छमाही में रिलीज होने की उम्मीद है। यह फिल्म कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू एमवीसी की वास्तविक कहानी पर आधारित है जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। फिल्म में सलमान उन्हीं के किरदार में नजर आएंगे। कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक संघर्ष में शहीद हो गए थे। साल 1967 के बाद वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जो चीनी सेना (पीएलए) के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। कम सैनिकों के बावजूद उनकी वीरता और नेतृत्व ने दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। उनकी यह गाथा पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब ‘इंडिया मोस्ट फियरलेस 3’ के पहले अध्याय ‘आई हैड नेवर सीन सच फियर्स फाइटिंग’ में दर्ज है।

Salman Khan: सलमान खान की अगली फिल्म पक्की, जानिए किस निर्देशक के साथ बनाने जा रहे एक्शन थ्रिलर

फिल्म की तैयारियां जोरों पर

मिड डे से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, “कर्नल बाबू का किरदार बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने आतंकवाद विरोधी और घुसपैठ रोकने के कई अभियानों में अपनी बहादुरी साबित की थी। निर्देशक ने किताब के पहले अध्याय के अधिकार हासिल किए हैं, जिसमें गलवान संघर्ष का प्रत्यक्ष विवरण है।” फिल्म की पटकथा सुरेश नायर, चिंतन गांधी और चिंतन शाह ने मिलकर तैयार की है। सूत्र ने आगे कहा, “सलमान को यह कहानी बहुत पसंद आई है। वह मई के अंत से किरदार की तैयारी शुरू करेंगे। उन्होंने अपने पनवेल फार्महाउस में फिजिकल ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।” सलमान इस रोल के लिए दुबला-पतला लुक अपनाएंगे, ताकि कर्नल बाबू के किरदार को जीवंत कर सकें।

कहां-कहां होगी शूटिंग?

यह Salman Khan और अपूर्वा लखिया की एक साथ पहली फिल्म है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 70 दिनों की टाइट शेड्यूल में पूरी होगी। इसमें 20 दिन लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में और 50 दिन मुंबई में शूटिंग होगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...