Mouni Roy: मौनी रॉय ने कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में बिखेरा जलवा, स्टनिंग लुक ने जीता दिल

Table of Content

Mouni Roy: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री मौनी रॉय ने कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया है। मौनी ने इस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं। इनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है।

‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में छाईं मौनी रॉय
Mouni Roy
मौनी रॉय: एक्स

समंदर के किनारे बालकनी पर खड़ी Mouni Roy अपने स्टनिंग लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी ने इस खास मौके के लिए एक ब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन चुना, जिसमें नीले रंग की शानदार कढ़ाई उनकी खूबसूरती को और निखार रही थी। गाउन का हाई-स्लिट डिजाइन उनके लुक को बोल्ड और एलिगेंट बना रहा था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस और एक बड़ी नीली रिंग के साथ पूरा किया था। उनके बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया गया था, जो उनके ओवरऑल लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा था। मौनी का यह लुक न सिर्फ फैशन के दीवानों को पसंद आ रहा है, बल्कि उनके फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

फैंस ने की जमकर तारीफ
Mouni Roy
मौनी रॉय: एक्स

Mouni Roy की इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, “आप समंदर के मोती की तरह चमक रही हैं।” वहीं, एक अन्य ने कमेंट किया, “क्वीन….आपने कान का अब तक सबसे सर्वश्रेष्ठ लुक पेश किया है।”

टीवी के बाद फिल्मों में दिखा रहीं जलवा

Mouni Roy ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। वह ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘नागिन’ जैसे सीरियल्स से घर-घर में मशहूर हुईं। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और ‘गोल्ड’ फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे। मौनी ने ‘मेड इन चाइना’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। हाल ही में वह ‘द भूतनी’ नाम की फिल्म में नजर आई थीं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...