Paresh Rawal Birthday: सुनील शेट्टी ने दी परेश रावल को जन्मदिन पर खास बधाई, अभिनेता को बताया शानदार इंसान

Table of Content

Paresh Rawal Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों और सितारों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इनमें उनके खास दोस्त और सह-कलाकार सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल है। दोनों की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्मों में धमाल मचाया है। सुनील की दिल छू लेने वाली बधाई ने परेश के जन्मदिन को और खास बना दिया।

सुनील शेट्टी ने बताया शानदार इंसान

सुनील शेट्टी ने अपने दोस्त Paresh Rawal को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक्स पर एक खास पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में दोनों की एक पुरानी तस्वीर के साथ सुनील ने लिखा, “वह शख्स…हाजिरजवाबी और बुद्धिमानी का पावरहाउस है और उससे भी ज्यादा एक शानदार इंसान है। परेश जी, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा प्यार और सम्मान।”

परेश रावल ने गर्मजोशी से दिया जवाब

Paresh Rawal ने भी सुनील की इस बधाई का जवाब बड़े ही गर्मजोशी से दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अन्ना, आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

सुपरहिट रही है सुनील-परेश की जोड़ी

Paresh Rawal और सुनील शेट्टी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे यादगार जोड़ियों में से एक है। दोनों ने हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, और दे दना दन जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। परेश की शानदार कॉमिक टाइमिंग और सुनील की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने इन फिल्मों को दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया।

हर तरह के किरदार में दिखा चुके हैं जलवा

Paresh Rawal एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने कॉमेडी, ड्रामा, और विलेन के किरदारों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ओह माय गॉड, संजू, और हंगामा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों को हंसाया भी और रुलाया भी है। बड़े पर्दे के अलावा वह थिएटर में भी अपने अभिनय का जादू चला चुके हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...