Hera Pheri 3: क्या ‘हेरा फेरी 3’ में वापसी करेंगे परेश रावल? फैंस को दिया साफ जवाब

Table of Content

Hera Pheri 3: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे भाग को लेकर फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ में अपने बाबूराव गणपतराव आप्टे के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले परेश रावल इस बार ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनने के मूड में नहीं हैं।

Paresh Rawal Birthday: सुनील शेट्टी ने दी परेश रावल को जन्मदिन पर खास बधाई, अभिनेता को बताया शानदार इंसान

फैन की अपील और परेश का जवाब

हाल ही में एक फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनसे इस फैसले पर दोबारा विचार करने की गुजारिश की, लेकिन परेश रावल ने साफ तौर पर अपनी बात रख दी।एक्स पर एक फैन ने उत्साह में लिखा, “सर, प्लीज एक बार फिर सोचिए । Hera Pheri 3 फिल्म में शामिल हो जाइए। आप इस फिल्म के हीरो हैं।” इस भावुक अपील का जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, “नहीं… हेरा फेरी में तीन हीरो हैं। ” उनके इस जवाब से साफ है कि वह फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। साथ ही, उन्होंने इस पोस्ट के जरिए यह भी जताया कि ‘हेरा फेरी’ की कामयाबी का श्रेय सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी सहित पूरी तिकड़ी को जाता है।

आज भी चलता है ‘हेरा फेरी’ का जादू

‘हेरा फेरी’ भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसने हर उम्र के दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया था। परेश रावल का बाबूराव, अक्षय कुमार का राजू और सुनील शेट्टी का श्याम का किरदार मिलकर एक ऐसी तिकड़ी बनी, जिसके डायलॉग्स और सीन आज भी लोगों की जुबान पर हैं। ‘फिर हेरा फेरी’ ने भी इस जादू को बरकरार रखा था। लेकिन अब Hera Pheri 3 को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, खासकर तब जब परेश रावल जैसे अहम किरदार ने इससे दूरी बना ली है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...