Housefull 5 की धमाकेदार शुरुआत के बाद क्यों आ रही है कमाई में कमी? जानें 8वें दिन का हाल

Table of Content

Housefull 5: बॉलीवुड की हंसी-मजाक से भरपूर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी चमक थोड़ी फीकी पड़ती दिख रही है। अक्षय कुमार की इस मल्टी-स्टारर कॉमेडी ने पहले हफ्ते में धमाल मचाया, लेकिन 8वें दिन यानी 13 जून 2025 को फिल्म की कमाई अब तक की सबसे कम रही। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने इस दिन सिर्फ 6 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही ‘हाउसफुल 5’ ने भारत में अब तक 133.25 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार कर लिया है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ से रचा इतिहास, बॉलीवुड में बने नंबर वन!

धमाकेदार वीकेंड के बाद कमाई में गिरावट

‘हाउसफुल 5’ (Housefull 5) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पहले वीकेंड में फिल्म ने जमकर कमाई की। फिल्म ने को शुक्रवार 24 करोड़, शनिवार को 31 करोड़ और रविवार को 32.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। तीन दिनों में फिल्म ने 87.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। लेकिन हफ्ते के दिनों में दर्शकों का उत्साह कम होता गया। इसने सोमवार को 13 करोड़, मंगलवार को 11.25 करोड़, बुधवार को 8.5 करोड़, गुरुवार को 7 करोड़, शुक्रवार को 6 करोड़ की कमाई की। 8वें दिन की कमाई ने फैंस को थोड़ा निराश किया, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म फिर से रफ्तार पकड़ सकती है।

दूसरे वीकएंड पर सभी की निगाहें

वीकडेज में ऑक्यूपेंसी में कमी आना आम है, लेकिन अब सबकी नजरें वीकेंड पर टिकी हैं, जब परिवार और युवा दर्शक सिनेमाघरों का रुख करते हैं। हाउसफुल 5’ (Housefull 5) की सबसे बड़ी ताकत है इसका दमदार स्टार कास्ट। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की तिकड़ी ने दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और सोनम बाजवा ने स्क्रीन पर ग्लैमर का तड़का लगाया। फिल्म (Housefull 5) में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, निकितन धीर, चित्रांगदा सिंह और फरदीन खान जैसे नाम भी हैं। इतने सितारों से सजी यह फिल्म शुरुआत में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...