Sana Makbul: सना मकबूल की हुई बेहद खतरनाक बीमारी, बोलीं- बिना लिवर ट्रांसप्लांट के ठीक होना चाहती हूं

Table of Content

Sana Makbul: अभिनेत्री सना मकबूल की सेहत को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनकी दोस्त आशना ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की, जिसमें सना अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। सना ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही थीं, लेकिन अब उनकी स्थिति और गंभीर हो गई है। उन्हें लिवर सिरोसिस का पता चला है, जिसने उनके फैंस और शुभचिंतकों को चिंता में डाल दिया है।

Dipika Kakar: कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार दिखीं दीपिका कक्कड़, फैंस को कहा दिल से शुक्रिया

लिवर सिरोसिस से लड़ रही जंग

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में सना (Sana Makbul) ने अपनी सेहत के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, “मैं काफी समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही थी, लेकिन हाल ही में स्थिति बिगड़ गई। मेरा इम्यून सिस्टम मेरे लिवर पर तेजी से हमला कर रहा है और अब मुझे लिवर सिरोसिस डायग्नोज हुआ है।” सना ने हिम्मत के साथ आगे कहा, “मैं मजबूत बने रहने की कोशिश कर रही हूं और हर दिन को एक नई उम्मीद के साथ जी रही हूं।”

Hina Khan: हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी, 13 साल के प्यार के बाद बनाया हमसफर

इम्यूनोथेरेपी ने ठीक होने की कोशिश

31 वर्षीय सना (Sana Makbul )ने कहा कि उन्होंने इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है और पूरी तरह से अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं। “डॉक्टर और मैं लिवर ट्रांसप्लांट से बचने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इम्यूनोथेरेपी बहुत थकाने वाली है। कुछ दिन बहुत मुश्किल होते हैं, लेकिन मैं उम्मीद नहीं छोड़ रही। मैं बिना ट्रांसप्लांट के ठीक होना चाहती हूं। यह आसान नहीं, लेकिन मैं हार मानने वाली नहीं,” सना ने दृढ़ता से कहा। उन्होंने भावुक होते हुए बताया, “कुछ दिन मैं रोती हूं, कुछ दिन हंसती हूं, लेकिन हर दिन कोशिश करती हूं। जैसा कि लोग कहते हैं, इलाज एक सफर है, और मैं इसे सीख रही हूं।”

काम से लिया ब्रेक

सना (Sana Makbul) ने कहा कि उनकी हालत अचानक नहीं बिगड़ी, बल्कि हालिया फ्लेयर-अप ने स्थिति को गंभीर बना दिया। यह रातों-रात नहीं हुआ। मैं लंबे समय से इसे मैनेज कर रही थी, लेकिन हाल का फ्लेयर-अप बहुत गंभीर था। मुझे अपने सभी काम रोकने पड़े। उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपने करियर के लिए बहुत मेहनत की थी। सब कुछ सही दिशा में जा रहा था, तभी यह हुआ। लेकिन मैं धीरे-धीरे ही सही, आगे बढ़ रही हूं। यही सबसे जरूरी है।”

सना के हौसले हैं बुलंद

सना (Sana Makbul) ने पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में एक स्वतंत्र महिला के रूप में अपनी भावनाओं को खुलकर साझा किया। “यह दौर शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कठिन है, खासकर जब आपको खुद को आर्थिक और भावनात्मक रूप से संभालना हो। लेकिन मैं खुद को याद दिलाती हूं कि यह बस एक दौर है। मुझे अब ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। जिंदगी बदल गई है, लेकिन मैं इसे पूरी तरह जीना चाहती हूं। मुझे यकीन है कि मैं और मजबूत होकर लौटूंगी, क्योंकि मैं एक फाइटर हूं,”।

परिवार बना सना के लिए ताकत

सना (Sana Makbul) ने अपने परिवार की भूमिका को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने भावुक होकर “मेरा परिवार मेरे लिए रीढ़ की हड्डी की तरह है। मेरे दर्द को देखना उनके लिए मुझसे ज्यादा मुश्किल है। मेरी मां चुप रहती हैं, लेकिन उनकी चुप्पी में ताकत है। मेरे पिता चिंतित होने के बावजूद हिम्मत दिखाते हैं। उन्होंने मुझे कभी अकेला महसूस नहीं होने दिया। इलाज सिर्फ दवाइयों से नहीं, बल्कि अपनों के प्यार से भी होता है।”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...