Hina Khan: हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी, 13 साल के प्यार के बाद बनाया हमसफर

Table of Content

Hina Khan: टेलीविजन मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने अपने लंबे समय से प्रेमी रहे रॉकी जायसवाल के साथ शादी रचा ली है। यह जोड़ा, जो पिछले 13 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में था। अब एक निजी समारोह में दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। हिना ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में हिना और रॉकी की मुस्कान और प्यार हर किसी का दिल जीत रहा है।

Roadies XX Finale: एल्विश यादव के गैंग के गुल्लू बने विजेता, शानदार बाइक के साथ जीती इतनी रकम

Hina Khan ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

Devoleena Bhattacharjee: क्या फिर से प्रेग्नेंट हुईं देवोलीना भट्टाचार्य? अभिनेत्री ने अटकलों पर क्या कहा?

हिना ने साझा किया भावुक नोट

Hina Khan ने तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट लिखा, जिसमें उनके प्यार की गहराई साफ झलकती है। उन्होंने लिखा, “हम दो अलग-अलग दुनियाओं से आए, लेकिन प्यार की एक अनोखी दुनिया बनाई। हमारे बीच के फासले मिट गए, हमारे दिल एक हो गए और हमने एक ऐसा रिश्ता बनाया जो जन्मों तक रहेगा। हम एक-दूसरे का घर हैं। एक-दूसरे की रोशनी और उम्मीद हैं। आज हमारा प्यार और बंधन कानून और दिल से हमेशा के लिए जुड़ गया। हम पति-पत्नी के रूप में आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।”

Karan Veer Mehra: करणवीर मेहरा की चमकी किस्मत, बिग बॉस 18 की जीत के बाद मिला बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट

दुल्हन के लिबास में खूबसूरत लगीं हिना

हिना ने अपनी शादी के लिए मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई एक खूबसूरत हैंडलूम साड़ी चुनी। ओपल हरे रंग की इस साड़ी में सोने और चांदी के धागों से पुराने जमाने के पारंपरिक नक्काशी उकेरी गई थी। साड़ी के हल्के गुलाबी बॉर्डर जटिल में थ्रेड वर्क और जरदोजी की कढ़ाई थी जो इसे और भी शानदार बना रहा था। साड़ी का सबसे खास हिस्सा था उस पर हिना और रॉकी के नाम की नाजुक कढ़ाई। हिना ने अपने लुक को मनीष मल्होत्रा ज्वैलरी के शाही गहनों के साथ पूरा किया जो उनकी सुंदरता को और निखार रहा था।

रॉकी का दिखा क्लासिक अंदाज

रॉकी जायसवाल ने इस मौके पर मनीष मल्होत्रा का सिग्नेचर इक्रू रंग का कुर्ता पहना। यह कुर्ता सादगी और शालीनता का प्रतीक था, जो इस खास पल के लिए बिल्कुल सटीक था। रॉकी का यह लुक न केवल स्टाइलिश था, बल्कि उनकी शख्सियत को भी उभार रहा था। उनकी सादगी और हिना के साथ उनकी केमिस्ट्री ने हर तस्वीर को और भी खूबसूरत बना दिया।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...