Aamir Khan: ‘लाल सिंह चड्डा’ का फ्लॉप होना नहीं थी फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह, आमिर ने आखिरकार बता दी सच्चाई

Table of Content

Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर प्रशंसकों में उत्साह है। लंबे समय बाद आमिर अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। हाल ही में वह यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आए। यहां उन्होंने अपने करियर, निजी जिंदगी और फिल्मों से ब्रेक लेने के फैसले पर खुलकर बात की।

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी हैं रीमेक

किस वजह से लिया फिल्मों से ब्रेक?

उनकी बातों ने न केवल उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा, बल्कि यह भी साफ किया कि वह ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता की ब्रेक नहीं लिया था, बल्कि उन्होंने फिल्म के बीच में ही अपनी जिंदगी को नए सिरे से देखने का फैसला किया था। पॉडकास्ट में Aamir Khan ने कहा कि कोविड के दौरान ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग आधी हो चुकी थी, लेकिन महामारी की वजह से काम रुक गया। उस दौर में उन्हें खुद को समझने का मौका मिला। आमिर ने कहा, “उस वक्त मैंने सोचा कि मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर दिया। मैंने अपने बच्चों, अपनी अम्मी, अपनी पत्नी किरण और रीना, अपने भाई-बहनों के साथ समय नहीं बिताया। मैंने उनके साथ बहुत कम वक्त गुजारा और यह बात मुझे अंदर तक परेशान करने लगी।”

Dadasaheb Phalke Biopic: दादासाहेब फाल्के पर दो बायोपिक, आमिर खान या एनटीआर जूनियर, कौन जीतेगा दर्शकों का दिल?

पहले ही बना लिया था मन

Aamir Khan ने खुलासा किया कि इस आत्ममंथन ने उन्हें गहरे अपराधबोध में डाल दिया। तभी उन्होंने ठान लिया कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद वह फिल्मों से दूरी बनाएंगे और अपने परिवार को समय देंगे। यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन वह इसे अपने जीवन का सबसे जरूरी कदम मानते हैं। आमिर ने यह भी बताया कि सितारे जमीन पर के निर्देशक इंडस्ट्री के वो पहले शख्स थे, जिन्हें मैंने यह बताया कि वह आगे अब फिल्मों में काम नहीं करेंगे और उन्हें कोई और एक्टर ढूढ लेना चाहिए।

Aamir Khan-Rajkumar Hirani: आमिर खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी फिर साथ, इस बायोपिक को लाएंगे पर्दे पर

‘सितारे जमीन पर’ से करने जा रहे वापसी

ब्रेक के कुछ साल के बाद अब ‘सितारे जमीन पर’ के साथ Aamir Khan एक नई शुरुआत कर रहे हैं। उनकी यह वापसी दर्शकों के लिए उत्साह का कारण है, क्योंकि आमिर हमेशा अपनी फिल्मों में कुछ नया और प्रेरणादायक लाते हैं। हाल ही में सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...