Rohit Shetty: रोहित शेट्टी करने जा रहे नया प्रयोग, नुसरत के साथ करेंगे काम, जानिए फिल्म के बारे में सबकुछ

Table of Content

Rohit Shetty: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी धमाकेदार एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, अब खबर है कि वह अपने चिर-परिचित स्टाइल से हटकर कुछ नया करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी अब एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में नुसरत भरूचा नजर आएंगी। हालांकि, इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

Aamir Khan: ‘लाल सिंह चड्डा’ का फ्लॉप होना नहीं थी फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह, आमिर ने आखिरकार बता दी सच्चाई

फिल्म के लिए पहली पसंद नुसरत

मिड-डे के हवाले से एक सूत्र ने बताया, “रोहित हमेशा ऐसी कहानियों की ओर आकर्षित होते हैं जो दर्शकों में गहरी भावनाएं जगाएं। एक्शन की तरह हॉरर भी उतना ही प्रभावशाली हो सकता है। नुसरत उनकी पहली पसंद थीं, क्योंकि ‘छोरी’ में उनकी अदाकारी ने दिखाया कि वह कमजोरी और ताकत दोनों को बखूबी निभा सकती हैं।”

Sonali Bendre: ‘हम साथ साथ हैं’ के सेट पर सलमान खान से इस वजह से नाराज हो जाती थीं सोनाली बेंद्रे

कब शुरू होगी शूटिंग?

इस अनटाइटल्ड फिल्म को निर्देशित करने की जिम्मेदारी Rohit Shetty ने ई निवास को सौंपी गई है। सूत्र ने आगे कहा, “ई. निवास इस थ्रिलर को एकदम रॉ और डरावना रखेंगे, जैसा कि रोहित चाहते हैं।” यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी पर आधारित है, जो रहस्यमयी और अलौकिक शक्तियों से जूझ रही है। उसका संबंध एक पुराने दबे हुए रहस्य से है। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन के दौर में है और स्क्रिप्ट में बदलाव के साथ-साथ बाकी कलाकारों का चयन भी चल रहा है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक, जब कलाकारों और निर्देशक की तारीखें तय हो जाएंगी तब फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

रोहित ने इस फिल्म का हाल ही में किया था निर्देशन

Rohit Shetty की बात करें तो उनकी हालिया फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। अजय देवगन के साथ इस फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारों नजर आए थे।

‘छोरी 2’ में दिखी थीं नुसरत भरूचा

वहीं, नुसरत भरूचा अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। ‘प्यार का पंचनामा’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘छोरी’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में वह ‘छोरी 2’ में नजर आईं, जो 2021 की हॉरर फिल्म ‘छोरी’ का सीक्वल थी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...