Munawar Faruqui ने Elvish Yadav को बताया भाई, बोले- हम एक प्लेट में खाना खाते थे

Table of Content

Munawar Faruqui: बिग बॉस फेम मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव के बीच चले NGO डोनेशन विवाद ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया था। लोग इसे दोनों के बीच झगड़ा समझ रहे थे, लेकिन अब मुनव्वर ने खुद सफाई दी है। उन्होंने साफ कहा कि उनका इरादा किसी को टारगेट करना नहीं था और एल्विश उनके भाई जैसे हैं।

एनिमल बनाने वाले निर्देशक को कैसी लगी Dhurandhar? फिल्म देखकर कही ये बात

Munawar Faruqui ने Elvish Yadav को बताया भाई

हाल ही में मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मुद्दा बहुत जेनविन है। उस पर ध्यान दो। अपनी नफरत को साइड में रखो।” इस स्टोरी में सबसे बड़ी बात जो मुनव्वर ने कही वह एल्विश के बारे में थी। वह बोले, “जिसको लग रहा है कि मैं टारगेट कर रहा हूं तो बता दूं कि हम भाई लोग हैं। हम साथ में बैठकर खाना खाते थे। हम एक प्लेट में खाना खाते थे। तुम लोगों को नहीं पता होगा।”

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri पर कितनी चली सेंसर बोर्ड की कैंची? किन सीन में हुए बदलाव

ये है मामला

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि दोनों अलग-अलग सीजन मेंं बिग बॉस में नजर आ चुके हैं। दोनों ही बिग बॉस के विनर भी रह चुके हैं। पहले मुनव्वर ने कुछ स्टोरीज में कहा था कि कुछ NGO सेलिब्रिटी को पैसे देकर इमोशनल अपील करवाते हैं। टाइमिंग की वजह से लोग इसे एल्विश की SMA पीड़ित बच्चे के लिए अपील पर तंज समझ बैठे थे। एल्विश ने भी इसका जवाब दिया था और कहा था कि वे मदद के पैसे नहीं लेते। अब मुनव्वर की इस सफाई से पूरा विवाद खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Aditya Pancholi ने फिर उठाई बॉलीवुड में ग्रुपिज्म के खिलाफ आवाज, Ranveer Singh का खुलकर किया समर्थन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...