Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri पर कितनी चली सेंसर बोर्ड की कैंची? किन सीन में हुए बदलाव

Table of Content

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी‘ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस हफ्ते फिल्म का ट्रेलर मुंबई में एक शानदार इवेंट में लॉन्च किया गया। ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर ने कहानी की झलक दिखाई है। दो अजनबियों की मुलाकात, प्यार और परिवार की चुनौतियां…सबकुछ इसमें देखने को मिला है। अब फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। यह फिल्म क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आएगी।

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: ‘धुरंधर’ की दहाड़ तीसरे शनिवार को हुई तेज, बटोरे इतने करोड़

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri में कितने हुए बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड की एग्जामिनिंग कमिटी ने तीन छोटे बदलाव मांगे थे। सबसे पहले फिल्म के पहले हिस्से में एक इशारों वाली इंटीमेट सीन को कम करने को कहा गया। इसके लिए करीब 15 सेकंड का हिस्सा हटाया गया।दूसरा, कुछ डायलॉग्स में गाली-गलौच वाले शब्द थे। उन्हें म्यूट कर दिया गया। सबटाइटल्स से भी ये शब्द हटा दिए गए। तीसरा बदलाव दूसरे हिस्से में था, जहां गालियों के शॉर्ट फॉर्म इस्तेमाल हुए थे। उन्हें भी म्यूट और डिलीट किया गया। ये सारे बदलाव करने के बाद 15 दिसंबर को फिल्म को सर्टिफिकेट मिल गया।

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 2: ‘अवतार 3’ दूसरे दिन ‘धुरंधर’ के सामने हुई फुस्स, जानें कमाई

कितनी लंबी है Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ?

सर्टिफिकेट पर फिल्म की लंबाई 145.41 मिनट दर्ज है। यानी कुल रनटाइम 2 घंटे 25 मिनट और 41 सेकंड का है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और नमाह पिक्चर्स ने मिलकर बनाया है। प्रोड्यूसर्स हैं करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, भूमिका तिवारी, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा। फिल्म के डायरेक्टर समीर विद्वांस हैं जो ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। यह कार्तिक आर्यन का धर्मा प्रोडक्शंस के साथ पहला प्रोजेक्ट है, जबकि नमाह पिक्चर्स और समीर विद्वांस के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है।

Happy Patel Trailer Review: हैप्पी पटेल के ट्रेलर की ये हैं खास बातें, फिल्म देखने का मन हो तो खबर जरूर रिव्यू

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...