Aditya Pancholi ने फिर उठाई बॉलीवुड में ग्रुपिज्म के खिलाफ आवाज, Ranveer Singh का खुलकर किया समर्थन

Table of Content

Aditya Pancholi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के अंदरूनी सच पर बोल पड़े हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए इंडस्ट्री में चल रहे ग्रुपिज्म और तानाशाही पर निशाना साधा। आदित्य का यह बयान ऐसे समय में आया है जब रणवीर सिंह की हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: ‘धुरंधर’ की दहाड़ तीसरे शनिवार को हुई तेज, बटोरे इतने करोड़

Aditya Pancholi ने रणवीर सिंह का किया समर्थन

आदित्य पंचोली ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “जाको राखे साईंया, मार सके न कोई”। यह पुरानी कहावत रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ में अभिनय को पूरी तरह से सूट करती है। पिछले कुछ वर्षों में रणवीर ने फिल्म जगत में कई चुनौतियां झेली हैं। कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मुझे यह सब अच्छी तरह पता है, क्योंकि मैं खुद इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहा हूं।” आदित्य आगे कहते हैं कि अब रणवीर के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपने करियर की सही राह चुनें। इंडस्ट्री में कुछ लोग तानाशाही करते हैं, ऐसे लोग हमेशा रहते आए हैं। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि रणवीर की कड़ी मेहनत और बेमिसाल टैलेंट हर नेगेटिव चीज पर भारी पड़ेगा।

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 2: ‘अवतार 3’ दूसरे दिन ‘धुरंधर’ के सामने हुई फुस्स, जानें कमाई

सुर्खियों में आदित्य की पोस्ट

आदित्य पंचोली लंबे समय से बॉलीवुड में ग्रुपिज्म और पॉलिटिक्स की बात करते रहे हैं। वह मानते हैं कि टैलेंट के बावजूद कई कलाकारों को मौके नहीं मिलते, क्योंकि कुछ गुट अपने पसंदीदा लोगों को ही आगे बढ़ाते हैं। रणवीर सिंह जैसे एनर्जेटिक और वर्सेटाइल एक्टर को सपोर्ट करते हुए आदित्य ने इशारों-इशारों में यही संदेश दिया है कि सच्ची प्रतिभा आखिरकार जीतती है। रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बॉलीवुड में आदित्य पंचाोली जैसे खुले बयान कम ही सुनने को मिलते हैं जो इंडस्ट्री के कड़वे सच को सामने लाते हैं। आदित्य पंचोली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है।

Happy Patel Trailer Review: हैप्पी पटेल के ट्रेलर की ये हैं खास बातें, फिल्म देखने का मन हो तो खबर जरूर रिव्यू

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...