एनिमल बनाने वाले निर्देशक को कैसी लगी Dhurandhar? फिल्म देखकर कही ये बात

Table of Content

Dhurandhar: बॉलीवुड में इन दिनों ‘धुरंधर’ की चर्चा जोरों पर है। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब सुपरहिट डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी इसका रिव्यू किया है। ‘एनिमल’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी बोल्ड फिल्में बनाने वाले संदीप ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर ‘धुरंधर’ की तारीफों के पुल बांधे।

Dhurandhar Box Office Collection Day 16: ‘धुरंधर’ की दहाड़ तीसरे शनिवार को हुई तेज, बटोरे इतने करोड़

संदीप रेड्डी वांगा को कैसी लगी Dhurandhar?

संदीप ने एक्स पर लिखा, “धुरंधर एक ऐसे इंसान की तरह गढ़ी गई फिल्म है जो ज़्यादा बोलता नहीं, लेकिन जिसके भीतर मज़बूत और दमदार ताक़त है। धुरंधर नाम बिल्कुल सही बैठता है, क्योंकि फिल्म पूरे दबदबे और तीव्रता के साथ आगे बढ़ती है। इसकी प्रस्तुति बहुत साफ़ है और कहीं भी बेवजह का शोर या उलझाव नहीं है। संगीत, अभिनय, पटकथा और निर्देशन—सब कुछ बेहतरीन स्तर पर है।अक्षय खन्ना सर और रणवीर सिंह ने अपने-अपने किरदारों में इस तरह खुद को घोल दिया है कि वे पूरी तरह किरदार बनकर ही सामने आते हैं, यह सब उन्होंने बहुत सहजता से किया है।आदित्य धर फ़िल्म्स का धन्यवाद, जिन्होंने अनकहे बलिदानों का असली महत्व सबको महसूस कराने का मौका दिया।”

Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 2: ‘अवतार 3’ दूसरे दिन ‘धुरंधर’ के सामने हुई फुस्स, जानें कमाई

Dhurandhar के निर्देशक ने दिया जवाब

इस पोस्ट का जवाब देते हुए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी दिल छूने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने कहा,”धन्यवाद, मेरे प्रिय संदीप। आप जैसे व्यक्ति से यह बात सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं हमेशा उस निडरता की सराहना करता रहा हूं, जिसके साथ आप अपने सिनेमा के साथ खड़े रहते हैं और बिना किसी समझौते के, मजबूत और स्पष्ट सोच वाली कहानियों पर विश्वास करते हैं। धुरंधर को ईमानदारी, संयम और दृढ़ विश्वास के साथ गढ़ा गया है….आपके शब्द इस पूरे सफर को एक शांत लेकिन गहरी स्वीकृति देते हैं। ऐसे लोगों की आवाज के लिए मैं आभारी हूं, जो भारतीय सिनेमा को सच्चा, अपनी जड़ों से जुड़ा और मजबूत बनाए रखते हैं।दो फिल्मकार, रास्ते अलग-अलग, लेकिन एक मजबूत सिनेमा और हमारे देश के लिए एक साहसी कल की ओर, भाइयों की तरह साथ चलते हुए। सिनेमा उन्हें याद रखता है जो साहसी होते हैं। उन्हें नहीं जो सिर्फ़ सबको खुश करने की कोशिश करते हैं।”

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही Dhurandhar

धुरंधर की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि, सैकनिल्क के आंकड़े के मुताबिक फिल्म अभी इस क्लब से कुछ ही दूरी पर है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...