Elvish Yadav ने NGO स्कैम के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कहा- मैं मदद के लिए पैसे नहीं लेता

Table of Content

बिग बॉस OTT 2 के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर Elvish Yadav इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उन पर एक NGO के जरिए डोनेशन स्कैम करने के आरोप लगे थे। अब एल्विश ने खुद एक वीडियो शेयर करके इन सारे इल्जामों का जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वे किसी की मदद के बदले कभी पैसे नहीं लेते।दरअसल, शुक्रवार को एल्विश ने अपने फैंस से अपील की थी कि एक बच्चे की मदद करें। बच्चा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। उसका इलाज अमेरिका से आने वाली एक इंजेक्शन से हो सकता है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है। एल्विश ने वीडियो पोस्ट करके लोगों से डोनेशन मांगा था।अगले ही दिन कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो शेयर किए। उन्होंने कहा कि कुछ NGO सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर इमोशनल अपील करवाते हैं ताकि डोनेशन इकट्ठा हो सके। मुनव्वर ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन टाइमिंग की वजह से ज्यादातर लोग इसे एल्विश पर तंज समझ रहे थे।

एनिमल बनाने वाले निर्देशक को कैसी लगी Dhurandhar? फिल्म देखकर कही ये बात

Elvish Yadav ने दिया करारा जवाब

शनिवार (20 दिसंबर) को Elvish Yadav ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया और खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं हर जगह देख रहा हूं कि लोग कह रहे हैं एल्विश ने स्कैम कर दिया, पैसे ले लिए। सबसे पहली बात, मैं किसी की मदद के पैसे नहीं लेता। अगर कोई मुझे पैसे दे रहा है तो उसे मदद की क्या जरूरत है?” एल्विश ने बताया कि यह अपील उनके करीबी दोस्त ने की थी। बच्चा उनके दोस्त का जानने वाला है। वह बोले, “दोस्त से मदद मांगने के बदले पैसे कैसे ले सकता हूं? खासकर जब बात एक बीमार बच्चे की हो।”उन्होंने स्कैम के आरोपों को गलत बताया और कहा कि पूरी कैंपेन पारदर्शी है। NGO का नाम, बारकोड और फंड ट्रैकिंग सब पब्लिक देख सकती है। Elvish Yadav ने यह भी कहा कि उन्होंने बच्चे के मेडिकल पेपर्स, डॉक्टर्स के नाम और हॉस्पिटल के डॉक्यूमेंट्स खुद चेक किए हैं। सब असली लगते हैं।आखिर में एल्विश थोड़े गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा, “यार हद है भाई। लोगों को बहाना चाहिए कि किसी को कैसे नीचा दिखाया जाए। अपने काम-धंधे पर ध्यान दो।” उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। वह स्कैम जैसी चीजों में विश्वास नहीं करते।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri पर कितनी चली सेंसर बोर्ड की कैंची? किन सीन में हुए बदलाव

मुनव्वर फारुकी ने क्या कहा था?

मुनव्वर ने अपनी स्टोरी में बताया था कि एक कंपनी ने उन्हें एक बच्चे के फंडरेजिंग कैंपेन को प्रमोट करने के लिए अप्रोच किया था। वह बोले, “हमारी फीस बहुत ज्यादा है और वे देने को तैयार थे। लेकिन हम ऐसे प्रमोशन करते ही नहीं। मैं हैरान रह गया। यह कैसा काम चल रहा है? हो सकता है मामला असली हो या नकली, लेकिन इलाज के बाद बाकी पैसे कहां जाएंगे?”मुनव्वर ने सीधे एल्विश का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटिजन्स इसे एल्विश की अपील पर कमेंट मान रहे हैं।अब एल्विश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि एल्विश हमेशा अच्छे काम करते हैं।

Aditya Pancholi ने फिर उठाई बॉलीवुड में ग्रुपिज्म के खिलाफ आवाज, Ranveer Singh का खुलकर किया समर्थन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...