Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अक्षय ने परेश रावल को बताया दोस्त, बोले- हम 32 साल से…

Table of Content

Akshay Kumar: परेश रावल ने हाल ही में ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। उनके इस फैसले से फैंस के साथ-साथ सह-कलाकार सुनील शेट्टी और निर्देशक प्रियदर्शन भी हैरान और निराश हैं। अब ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने परेश के इस फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

अक्षय ने परेश को बताया दोस्त

इवेंट के दौरान जब Akshay Kumar से पूछा गया कि कुछ लोग परेश के हेरा फेरी 3 छोड़ने को बेवकूफी बता रहे हैं तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “सबसे पहले मेरे को-स्टार के लिए बेवकूफ जैसे शब्द का इस्तेमाल मुझे पसंद नहीं। यह गलत है। हम पिछले 32 साल से साथ काम कर रहे हैं। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह शानदार अभिनेता हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। जो भी हुआ, वह गंभीर मसला है और यह कोर्ट में सुलझेगा। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में यहां बात करनी चाहिए।”

Housefull 5 का ‘दिल ए नादान’ गाना रिलीज, जैकलीन-सोनम और नरगिस ने अदाओं से मचाया तहलका

Akshay Kumar on Hera Pheri 3
byu/IllustriousRegion970 inBollyBlindsNGossip

परेश ने बताई थी ये वजह

परेश रावल ने हेरा फेरी 3 छोड़ने की अफवाहों को खारिज करते हुए मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे पता है कि मेरा यह फैसला कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था। हम तीनों (अक्षय, सुनील और मैं) और प्रियदर्शन जी की जोड़ी शानदार है, लेकिन सच यह है कि मुझे इस बार इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने का अहसास नहीं हुआ। फिलहाल मेरा फैसला पक्का है, लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि भविष्य में क्या होगा, कोई नहीं जानता।”

Housefull 5: ‘लाल परी’ के बाद अब इस गाने का चलेगा लोगों पर जादू, जानिए कब आएगा ‘दिल-ए-नादान’

कोर्ट में पहुंचा विवाद

खबरों के मुताबिक परेश के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद Akshay Kumar ने उन पर 25 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगते हुए मुकदमा दायर किया है। प्रियदर्शन ने भी अक्षय का समर्थन किया और कहा कि परेश ने बिना किसी को बताए प्रोजेक्ट छोड़ा। इस पर परेश ने एक्स पर जवाब देते हुए लिखा, “मेरे वकील अमित नाइक ने मेरे प्रोजेक्ट छोड़ने और मेरे हक की बात को लेकर जवाब भेजा है। मेरे जवाब को पढ़ने के बाद सारी बातें साफ हो जाएंगी।”

Akshay Kumar: ‘हेरा फेरी 3’ विवाद के बाद पहली बार दिखे अक्षय कुमार, स्टाइलिश अंदाज से जीता दिल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...