Housefull 5 का ‘दिल ए नादान’ गाना रिलीज, जैकलीन-सोनम और नरगिस ने अदाओं से मचाया तहलका

Table of Content

Housefull 5 Dil e Nadaan Song: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म हाउसफुल 5 का रोमांटिक गाना ‘दिल ए नादान’ रिलीज हो गया है। आते ही फैंस के दिलों पर यह गाना छा गया है। इस गाने में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी नजर आए हैं। तीनों अभिनेत्रियों का ग्लैमर और स्टार्स की केमिस्ट्री गाने को और भी खास बना रही है।

गाने ने मचाया तहलका

14 मई को इस गाने का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। अब पूरे गाने ने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ‘दिल ए नादान’ को वाइट नॉइज कलेक्टिव्स ने कंपोज किया है। वहीं, इसके बोल मशहूर गीतकार कुमार ने लिखे हैं। गायिका मधुबंती बागची और सुमंतो मुखर्जी की मधुर आवाज ने इस गाने को और भी सुरीला बना दिया है।

Housefull 5: ‘लाल परी’ के बाद अब इस गाने का चलेगा लोगों पर जादू, जानिए कब आएगा ‘दिल-ए-नादान’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फैंस को हाउसफुल 5 का बेसब्री से इंतजार

Housefull 5 की बात करें तो फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी, रोमांस और रहस्य का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जबकि कहानी और पटकथा साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। हाउसफुल फेंचाइजी की यह पांचवीं कड़ी दर्शकों को हंसी, मनोरंजन और ट्विस्ट से भरपूर अनुभव देने कोशिश करेगी फिल्म 5 जून, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...